फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   17.60 crore will improve the condition of 17 roads

17.60 करोड़ से सुधरेगी 17 सड़कों की सूरत

Fri, 07 Jan 2022 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
17.60 crore will improve the condition of 17 roads
नगरा क्षेत्र के बछईपुर-खनवर संपर्क मार्ग। - फोटो : BALLIA
विधानसभा चुनाव से पहले सरकार का जोर विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण पर हैं। जनपद में राज्य सड़क निधि से 17 मार्गों के निर्माण के लिए स्वीकृति दी गई है। इसका निर्माण 17.60 करोड़ की लागत से कराया जाएगा। निर्माण के लिए 10 फीसदी धनराशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी की ओर से गत वर्ष कई नई सड़कों के निर्माण और विशेष मरम्मत के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। अब विधानसभा चुनाव के नजदीक आने और आचार संहिता लागू होने की संभावनाओं को देखते हुए शासन की ओर से लगातार परियोजनाओं के लिए स्वीकृतियां जारी की जा रही है। इसी क्रम में राज्य सड़क निधि ने 17 परियोजनाओं के निर्माण और विशेष मरम्मत की स्वीकृतियां दी गई है। इनका निर्माण 17.60 करोड़ की लागत से होना है। निर्माण शुरू करने के लिए 10 प्रतिशत की पहली किस्त भी जारी की गई है। पीडब्ल्यूडी की ओर से जल्द ही निर्माण की कवायद भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

मार्गों की खराब हालत से हो रही थी परेशानी
बलिया। बेल्थरारोड विधानसभा के उक्त मार्गों की खराब हालत के कारण कई गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इन मार्गों की निर्माण होने से लोगों का आवागमन में सुविधा होगी। लंबे समय से चल रही उनकी मांग पूरी होगी। नगरा- गड़वार मार्ग से बछईपुर होते हुए खनवर सम्पर्क मार्ग पर डेढ़ माह पूर्व गिट्टी डाल कर रोलर से दबा कर छोड़ दिया गया है। सम्पर्क मार्ग के प्रारंभ में हसनपुर गेट से 500 मीटर तक गिट्टी नहीं डाली गई है। सम्पर्क मार्ग को चौड़ा करने के लिए कहीं-कहीं गिट्टी डाली गई है। मार्ग पर नाले का पानी गिर रहा है। नाले के पानी निकास के लिए पाइप भी खोद कर मार्ग के किनारे डाला जा रहा है। इस संपर्क मार्ग से हसनपुर, बछईपुर, खनवर, सिसवार, राघोपुर गांव जुड़ने से तहसील रसड़ा पर आवागमन सरल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन परियोजना को मिली स्वीकृति
- रसड़ा-कासिमाबाद मार्ग से पांच किमी लंबे पकड़बोझ मार्ग की मरम्मत (68.88 लाख)
--देवढ़िया से सरया-रेवतीगढ़ होते हुए खरुआंव तक साढ़े तीन किमी विशेष मरम्मत (49 लाख)
- बभनौली से मिश्रौली होते हुए कोढ़ऊपुर चार किमी संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मत (73.16 लाख)
- गड़वार-नगरा-बरौली मार्ग से बछईपुर होते हुए खनवर तक पांच किमी विशेष मरम्मत (73.28 लाख)
- अतरौली-करमौती साढ़े तीन किमी मार्ग की विशेष मरम्मत (50.11 लाख)
- रघुनाथपुर से चिंतामनपुर तक सवा दो किमी लंबे संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मत (42.89 लाख)
- नगरा-सिकंदरपुर मार्ग से मेहरांव तक सीसी सड़क और नाली (104.88 लाख)
- अमहर कुशवाहा बस्ती तक संपर्कमार्ग (95.87 लाख)
- छिब्बी में मार्ग और नाली निर्माण ( 92.62 लाख)
- डिहवां सलेमपुर मार्ग पर रसयां बगहौरा में संपर्क मार्ग (144.75 लाख)
- सरायभारती से वृंदावन संपर्क मार्ग (95.68 लाख)
- ग्राम खलीलपुर संपर्क मार्ग का निर्माण (171.19 लाख)
- छिब्बी सोनपुरवा से चौहान बस्ती संपर्क मार्ग (70.53 लाख)
- लवकरा से गौरपुरा-फिरोजपुर संरर्क मार्ग (270.52 लाख)
- नगर से पियरही तक संपर्क मार्ग (103.48 लाख)
- नगरा-गड़वार पर सुल्तानपुर चट्टी से सरयां अनुसूचित बस्ती संपर्क मार्ग (149.78 लाख)
- खनवर-खैरा संपर्क मार्ग (103.32 लाख)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed