फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   कूड़ा निस्तारण सभासद ने रोका, नगर के चौक में कूड़े का अंबार

कूड़ा निस्तारण सभासद ने रोका, नगर के चौक में कूड़े का अंबार

Tue, 19 Mar 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
कूड़ा निस्तारण सभासद ने रोका, नगर के चौक में कूड़े का अंबार
बलिया। नगर के महावीर घाट के पास कूड़े फेंकने से वार्ड के सभासद ने सोमवार को रोक दिया। इसकी वजह से नगर के ओक्डेनगंज चौराहे के पास भारी मात्रा में कूड़ा जमा हो गया है। नगर पालिका प्रशासन ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल ने प्रकरण का निस्तारण कराया।
विज्ञापन

नगर के सभी स्थानों से कूड़ा को उठाने के बाद सफाईकर्मी ओक्डेनगंज स्थित चौराहे के पास सुबह में एकत्र करते हैं। जिसे आर्यन ग्रुप के सफाई कर्मियों द्वारा जेसीबी से उठाकर ट्राली में भरने के बाद उसका निस्तारण महावीर घाट के पास करा दिया जाता है। सोमवार को वार्ड के सभासद लुत्ती यादव ने आर्यन ग्रुप के कर्मचारियों को मना कर दिया। जिससे नगर के बीचो-बीच कूड़े का अंबार करीब 12 बजे तक लगा रहा। नपा प्रशासन के लोगों ने इसकी सूचना शहर कोतवाल को दे दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल शशिमौलि पांडेय ने सभासद को बुलाकर कूड़ा निस्तारण रोकने का कारण पूछा। जिसपर नगर पालिका के सभासद ने बताया कि महावीर घाट स्थित दियारे में कूड़ा फेंकने के बाद उसमें आग लगा दिया जाता है ऐसे में इस क्षेत्र में लगी फसल और मड़हे में आग लगने की आशंका बनी रहती है। जिस पर कोतवाल ने आर्यन ग्रुप के कर्मचारियों को निर्देश दिया कि कूड़े में आग न लगने पाए। इसकी देखभाल भी आप लोग करते रहें। तब जाकर कूड़ा निस्तारण का कार्य शुरू हुआ। हालांकि होली के तीन दिन पहले शहर के बीचोबीच कूड़े को लेकर हर कोई नपा को कोसता नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed