{"_id":"5b902d3e867a557ebb22d027","slug":"161536175422-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला प्रशासन के हस्तक्षेप से बेल्थरा बंद स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला प्रशासन के हस्तक्षेप से बेल्थरा बंद स्थगित
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड (बलिया)। संयुक्त व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारी लूट कांड को लेकर पांच सितंबर को प्रस्तावित बेल्थरारोड बंद जिला प्रशासन के आश्वासन पर स्थगित हो गया। व्यापारिक प्रतिष्ठानों में तालाबंदी कर होने वाले विरोध प्रदर्शन की स्थगित हो जाने से प्रशासन ने राहत की सांस ली, वहीं घटना के खुलासे की संभावना बढ़ गई है।
उल्लेखनीय है कि गत 12 अगस्त को नगर के व्यापारी अरुण कुमार गुप्त से लुटेरों ने तमंचे से फायर झोंक सरेआम तीन लाख बीस हजार रुपए लूट लिए। घटना के विरोध में व्यापारियों ने बांह में काली पट्टी बांध प्रदर्शन किया, साथ ही बैठक कर लुटेरों को गिरफ्तार करने की मांग की, लेकिन अभी तक घटना का सच उजागर नहीं हो सका, इससे क्षुब्ध व्यापारियों ने चार सितंबर को उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप पांच सितंबर को बेल्थरारोड बंद का ऐलान कर दिया। इसकी भनक लगते ही आनन फानन में व्यापारियों को घटना के शीघ्र खुलासे का आश्वासन देकर बंदी के निर्णय को वापस कराया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद संयुक्त व्यापार मंडल की ओर से लाउडस्पीकर के माध्यम से बंदी स्थगित करने और पूर्व की भांति अपने प्रतिष्ठान खुले रखने का संदेश प्रसारित किया गया। बंदी स्थगित की घोषणा के बाद व्यापारिक प्रतिष्ठान खुल गए लेकिन दुकानों पर ग्राहकों की संख्या कम रही।