{"_id":"5a072d964f1c1bf3538bc9bb","slug":"161510419862-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलवायु परिवर्तन वातावरण के लिए खतरनाक : डा. जान माइकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलवायु परिवर्तन वातावरण के लिए खतरनाक : डा. जान माइकल
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सागरपाली स्थित आरके मिशन स्कूल में शनिवार को मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्म दिन को नेशनल एजूकेशन डे के रूप में मनाया गया। इस मौके अबुल कलाम आजाद के व्यक्त्वि के बारे में चर्चा की गई। कार्यक्रम में आए अंतर्राष्ट्रीय अतिथियों ने अपने वक्तव्य दिए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वाशिंगटन के इमेरिटस यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डा. जान माइकल ने जलवायु परिवर्तन पर बोलते हुए कहा कि यह वातावरण के लिए सबसे खतरनाक है। ओजोन परत को बचाने के लिए उपाय किया जाना चाहिए। वहीं पर्यावरण के प्रति हर व्यक्ति को जागरुक रहने की आवयश्कता है। जिससे वायु प्रदूषण और जल प्रदूषण न हो। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने उनसे कागज के कम प्रयोग, ऊर्जा का संरक्षण, आधुनिक जीवन को वर्तमान परिदृश्य में कैसे संतुलित रखा जाय आदि विषयों की जानकारी ली। प्रो. सुसन वैलेस ने छात्रों के मन में उठने वाले कई शंकाओं का समाधान अपने उत्तर के माध्यम से किया। कहा कि मानव जीवन में उठने वाले सवालों का समाधान जरुरी है। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक हर्ष कुमार श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर रोटेरियर गैरी मोरर, बारबेरा मोरर, एसएस श्रीवास्तव, उमाकांत श्रीवास्तव, अभिषेक आदि मौजूद रहे।