{"_id":"59e7832a4f1c1b65548b8294","slug":"161508344618-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर रोशनी के साथ महकेगी खुशबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर रोशनी के साथ महकेगी खुशबू
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। दीपावाली रोशनी का पर्व है। हर घर को रोशन करने के लिए दीए जलाए जाते हैं। इस बार रंग बिरंगे रोशनी के साथ दीपावली पर घर के आंगन में कई तरह की खुश्बू भी महकेगी। बाजार में खुश्बू वाली मोमबत्तियां और दीपक लोगों की पहली पसंद बन गए हैं। रोज फ्लावर, चमेली के फूल, चाकलेट, लेमन जैसी विभिन्न तरह की खुशबू वाली मोमबत्ती खास डिजाइन में बाजार में बिक रही हैं। मोमबत्ती जलने के साथ ही खुशबू चारों तरफ फैलनी शुरू हो जाएगी। सजावट एवं पूजा के सामानों के साथ इन खुशबू वाले मोमबत्तियों की बिक्री भी खूब हो रही है।
पूजा के सामानों की बात की जाए तो बाजार में इस बार पूजा की खास थाली भी बिक रही है, जिसमें लक्ष्मी, गणेश की मूर्ति के अलावा रोली और दीपक जलाने के लिए दीए भी लगे हुए हैं। रंग बिरंगी थालियां लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। यह पूजा थाली लोगों के लिए खास बनी हुई है। इनकी कीमत दो सौ रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक में है। इसी तरह घर के सजावट के साथ-साथ दीपावली पर रंगोली का खास महत्व है। बाजार में कई डिजाइनों में रंगोली बिक रही है। फूल पत्ती, वेलकम, स्वागतम लिखी प्लास्टिक और कागज की रंगोली लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। दीपावली पर घरों में रंगोली बनाना और लगाना शुभ माना जाता है।