{"_id":"59836e224f1c1be65a8b47bd","slug":"161501785634-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री से मिलने जाएंगे प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री से मिलने जाएंगे प्रधान
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबहर। प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष विमल पाठक ने कहा कि जिले स्तर पर ग्राम प्रधानों का शोषण कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्री पाठक नगवा में मंगल पांडेय के स्मारक परिसर में बुधवार को पत्रकारों से मुखातिब थे। कहा कि ग्राम प्रधान लोकतंत्र के सबसे निचली इकाई के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि हैं।
जिला प्रशासन तथा सरकार को उनकी हर संभव सहायता करनी चाहिए । कहा कि प्रदेश स्तर पर संगठन के लोगों के नेतृत्व में जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर ग्राम प्रधानों एवं पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों में बढ़ोतरी एवं उनके वेतन मानदेय संबंधी विषयों पर चर्चा की जाएगी। कहा कि ग्राम प्रधान ही एक ऐसे जनप्रतिनिधि हैं जो 24 घंटे जनता के बीच में रहते हैं। इस मौके पर जनाड़ी के प्रधान घनश्याम पांडेय, उदयपुरा के प्रधान शमीम अंसारी, जवही के प्रधान अखिलेश चौबे, घोड़हरा के प्रधान नफीस अख्तर, आड़रा के प्रधान बलदेव गुप्ता, मोहन छपरा के प्रधान मनीष पांडेय अगरौली के प्रधान मोहन जी दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।