फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दतहां में घाघरा का कटान शुरू, दहशत

दतहां में घाघरा का कटान शुरू, दहशत

Sat, 01 Jul 2017 10:51 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
दतहां में घाघरा का कटान शुरू, दहशत
रेवती। घाघरा के जलस्तर में बढ़ाव तथा धारा में बढ़ी शुरुआती रफ्तार के बढ़ते क्रम में नदी ने दतहां प्रधानमंत्री मार्ग पर बने स्पर के पूरब कटान करना शुरू कर दिया है। इस स्थल पर नदी उत्तर से दक्षिण की ओर बहते हुए दतहां स्थित स्पर पर आकर सीधे टकरा रही है। बैकरोल करती हुई धाराएं बुधवार से रुक-रुक कर करीब तीन से दस फुट ऊंची एवं परवल के खेतों सहित झाड़-झंखाड़ युक्त कई बीघा जमीन काट कर अपने पेटे में समेट लिया है। बिन बरसात के इस कटान से तटवर्ती बाशिंदों में दहशत है।
विज्ञापन

पश्चिम से पूरब की ओर बहती घाघरा दतहां स्थित स्पर पर उत्तर दक्षिण बहाव के साथ इन दिनों सीधे टकरा रही है। यहां से नदी की धारा बैकरोल करते हुए स्पर के पूरब की भूमि को काट रही है। भोपालपुर पूर्वी के सत्य नारायण यादव एवं दतहां निवासी जंग बहादुर यादव ने बताया कि करीब 10 कट्ठा खेत में बोए गए परवल के खेत को नदी ने निगल लिया। इसके अलावा अन्य काश्तकारों की की जमीन भी घाघरा के कटान में समाहित हो रही है। बताया जाता है कि नदी के जलस्तर में करीब तीन फुट का बढ़ाव हुआ है और इससे हो रहे कटान को लेकर तटवर्ती ग्रामीणों में भय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed