फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   16.03 crore all the roads of two villages will be confirmed, funds will be released

16.03 करोड़ से दो गांवों के सभी मार्गोँ का किया जाएगा पक्कीकरण, धन जारी

Wed, 05 Jan 2022 06:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 06:18 PM IST
विज्ञापन
16.03 crore all the roads of two villages will be confirmed, funds will be released
बलिया। रसड़ा विधान सभा क्षेत्र के दो गांव खरुआंव व सिसवार में सभी मार्गों को पक्कीकरण करने के लिए शासन ने त्वरित आर्थिक विकास योजना में शामिल करते हुए 16.03 करोड़ के प्रस्ताव की स्वीकृति दी है। इन गांवों के विकास के लिए शासन की ओर से 1.60 करोड़ की धनराशि भी जारी कर दी है।
विज्ञापन

शासन ने त्वरित आर्थिक विकास योजना 2021-22 के तहत जनपद के रसड़ा विधान सभा के दो गांवों में विकास के लिए स्वीकृति दे दी है। योजना के तहत विधान सभा क्षेत्र के खरुआंव गांव के लिए कुल सात करोड़ 74 लाख 84 हजार से कुल 7.56 किमी लंबाई की सीसी रोड, इंटरलॉकिंग आदि कार्य का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसके अलावा इसी विधान सभा क्षेत्र के सिसवार गांव में 7.7 किमी लंबाई में सीसी रोड, इंटरलॉकिंग आदि कार्य के लिए कुल आठ करोड़ 28 लाख 26 हजार का प्रस्ताव शासन को आरईएस की ओर से भेजा गया था। शासन की ओर से इन गांवों में विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए कुल 1.60 करोड़ रुपये जारी किया। इसमें खरुआंव गांव के प्रस्ताव के सापेक्ष 77 लाख व सिसवार गांव के प्रस्ताव के सापेक्ष 83 लाख है। शासन से धन मिलने के बाद आरईएस की ओर से कार्य कराने को लेकर प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन

रसड़ा विधान सभा क्षेत्र के खरुआंव व सिसवार गांव के संपर्क मार्ग के साथ ही गांव के अंदर की सभी गलियों को भी सीसी रोड बनाई जाएगी। इसके अलावा पतली गलियों में इंटरलॉकिंग कार्य कराया जाएगा। योजना के तहत टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद शासन की ओर से शेष धनराशि जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की ओर से रसड़ा विधान सभा के दो गांवों के विकास के लिए त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत धन जारी किया है। जारी धन को संबंधित विभाग के हेड में हस्तांतरित कर दिया गया है।
- विजय शंकर, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed