फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   चकबंदी न्यायालयों में पांच साल पुराने 2403 मामले लंबित

चकबंदी न्यायालयों में पांच साल पुराने 2403 मामले लंबित

Tue, 18 Jun 2019 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
चकबंदी न्यायालयों में पांच साल पुराने 2403 मामले लंबित
बलिया। चकबंदी न्यायालयों में कुल 4760 वाद लंबित हैं जिनमें 2403 मामले पांच साल पुराने हैं। चकबंदी के वादों के लंबित रहने का कारण अधिकारियों की कमी बताई जा रही है।
विज्ञापन

शासन ने राजस्व विभाग के न्यायालयों में पांच साल से अधिक पुराने वादों को वरीयता के आधार पर निस्तारित करने का निर्देश दिया है लेकिन इसके बाद भी पुराने वादों के निस्तारण में तेजी नहीं आ रही है। जिले में चकबंदी के सात न्यायालय हैं। इसमें बंदोबस्त अधिकारी, उपसंचालक के अलावा पांच चकबंदी अधिकारी न्यायालय हैं। इन न्यायालयों में मार्च 19 तक कुल 5013 वाद लंबित थे जिसमें पांच साल से पुराने वादों की संख्या 2656 थी। वर्तमान में 4760 वाद लंबित हैं जिनमें पांच साल पुराने बाद 2403 वाद हैं। बताया जाता है कि इसके बाद चुनावी कार्य के कारण सुचारु रुप से न्यायालयों का संचालन नहीं हो सका जिसके कारण वादों के निस्तारण की गति धीमी रही। विभागीय अधिकारी की मानें तो अधिकारियों की कमी होने के कारण भी वादों का निस्तारण प्रभावित होता है। बंदोबस्त अधिकारी ने बताया कि जिले में बंदोबस्त अधिकारी के दो पदों के सापेक्ष एक व उप संचालक चकबंदी के दो पदों के सापेक्ष एक अधिकारी ही कार्यरत हैं।
विज्ञापन

बंदोबस्त अधिकारी धनराज यादव ने बताया कि पांच साल से पुराने वादों का निस्तारण वरीयता के आधार पर किया जाता है। अधिकारियों की कमी के कारण भी निस्तारण की गति प्रभावित होती है। जल्द ही पुराने मामलों का निस्तारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed