फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   भाकपा(माले) ने डिजिटल एक्स-रे आरम्भ करने के लिए दिया धरना

भाकपा(माले) ने डिजिटल एक्स-रे आरम्भ करने के लिए दिया धरना

Mon, 17 Jun 2019 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
भाकपा(माले) ने डिजिटल एक्स-रे आरम्भ करने के लिए दिया धरना
बलिया। भाकपा (माले) के कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय में डिजिटल एक्स-रे की तत्काल व्यवस्था करने और डाक्टरों के निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाने की मांग को लेकर जिला अस्पताल के परिसर में धरना दिया। कार्रवाई न करनेे पर जुलाई के प्रथम सप्ताह में बेमियादी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। इसके बाद चार सूत्रीय मांगपत्र सीएमएस डॉ. एस प्रसाद को सौंपा।
विज्ञापन

धरना सभा में भाकपा माले के जिला सचिव लाल साहब राम ने कहा कि डाक्टरों का हड़ताल राजनीति से प्रेरित है। संयोजक लक्ष्मण यादव ने कहा कि अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे एवं सीटी स्कैन शुरू करने के लिए अस्पताल प्रशासन ने एक करोड़ 39 लाख रुपया विगत 10 सितंबर 2018 को बिजली विभाग को दियाथा। इसके बाद भी डिजिटल एक्स-रे चालू नहीं किया जा रहा है। ऐसे में इसमें अस्पताल प्रशासन और विद्युत विभाग के लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। अधिवक्ता श्रीराम यादव ने कहा कि मरीजों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। अशोक पांडेय ने आयुष्मान भारत योजना में गड़बड़ी का आरोप लगाया। कहा कि अस्पताल के समय डाक्टर पैसे के चक्कर में अपने-अपने घरों में करीब 10 बजे तक प्रैक्टिस कर रहे हैं। इसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। माले नेताओं ने मांग किया कि जिला चिकित्सालय में लगे डिजिटल एक्स-रे को तत्काल चालू किया जाय। सरकारी डाक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर रोक लगे। सभी प्रकार सुई व दवाइयां उपलब्ध जिला अस्पताल में उपलब्ध कराई जाए। समस्त डाक्टरों एवं कर्मचारियों की बायोमैट्रिक हाजिरी की व्यवस्था लागू की जाय। चेताया कि एक पखवाड़े के अंदर मांगों पर विचार नहीं किया गया तो जुलाई माह के प्रथम सप्ताह से बेमियादी आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेेगा। इस मौके पर विलास साह, राजू राजभर, उपेंद्र यादव, मुन्नी सिंह, लीलावती देवी, नियाज अहमद, गोंगपा के अरविंद ड, सुरेश गोंड, सुदेश साह, परमात्मा राय, राजकुमार राय, उमाशंकर पटेल, कामरेड जैनुद्दीन, मु. युसूफ, पूजन यादव, विनय खरवार, नागेंद्र प्रसाद, आशा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed