फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पिकअप के धक्के से बाइक सवार दो लोगों की मौत

पिकअप के धक्के से बाइक सवार दो लोगों की मौत

Mon, 17 Jun 2019 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
पिकअप के धक्के से बाइक सवार दो लोगों की मौत
हल्दी। बलिया-बैरिया राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर भरसौंता गांव के सामने सोमवार को करीब डेढ़ बजे पिकअप ने बाइक में धक्का मार दिया। इससे बाइक सवार एक वृद्ध सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां वृद्ध की मौत हो गई। वहीं, नाजुक हालत के कारण युवक को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उधर, घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बाइक व पिकअप दोनों पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन

हल्दी थाना क्षेत्र के सीताकुंड गांव निवासी जवाहर लाल तिवारी (65) अपने ही गांव के अजय पांडेय उर्फ अभय (32) पुत्र रमेश पांडेय के साथ किसी कार्यवश बैरिया की तरफ जा रहे थे। भरसौता गांव के सामने बैरिया की तरफ से आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर मारने के साथ ही पिकअप और मोटरसाइकिल एक बबुल के पेड़ से टकराकर रुक गईं। दोनों मोटरसाइकिल सवारों को ग्रामीणों ने जैसे-तैसे सड़क पर लाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जवाहर लाल तिवारी (65) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अजय पांडेय की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। अभी परिजन उसे वाराणसी ले ही जा रहे थे कि रास्ते में युवक ने भी दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना गांव पह़ुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed