फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पिकअप की चपेट में आने से सब्जी काट रही महिला की मौत

पिकअप की चपेट में आने से सब्जी काट रही महिला की मौत

Wed, 05 Jun 2019 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
पिकअप की चपेट में आने से सब्जी काट रही महिला की मौत
रसड़ा। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कुरेम गांव बुधवार की सुबह पिकअप की चपेट में आने से दरवाजे पर सब्जी काट रही एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के साथ साथ पिकअप को भी कब्जे में लिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सुबह दरवाजे पर खड़ी पिकअप को रितिक गाड़ी साफ़-सफाई एवं धुलाई कर रहा था। रितिक ने गाड़ी को स्टार्ट कर दिया। गाड़ी स्टार्ट होने पर रितिक घबराकर कर ब्रेक ना दबकर एक्सीलेटर दबा दिया। तेज रफ़्तार पिकअप सामने बैठी सब्जी काट रही मिथलेश कुमारी (43) पत्नी राजकुमार को रौंद दिया। मिथिलेश कुमारी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पिकअप को भी कब्जे में ले लिया। मृतका के पिता गाजीपुर मरदह थाना तेजपुर निवासी सरजू राम ने कोतवाली में तहरीर देकर पति सास ससुर देवर समेत पांच लोगों पर दहेज के लिये गाड़ी से दबा कर जान से मारने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed