{"_id":"5cf7eff1bdec2207826dee06","slug":"15597526846-ballia-news135","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहा संग पांच अभियुक्त गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहा संग पांच अभियुक्त गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। नरहीं पुलिस ने मंगलवार की शाम बक्सर पुलिया के पास से चोरी के 20 मोबाइल, 54 सिम कार्ड और 52 मोबाइल कवर के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से दो के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया।
नरही पुलिस ईद पर शांति व्यवस्था चक्रमण कर रही थी कि इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बक्सर बार्डर पर पुल के नीचे कुछ युवक चोरी के मोबाइल के साथ मौजूद हैं, जो उसे बेचने के लिए बक्सर (बिहार) जाने वाले हैं। इसके बाद पुलिस ने दबिश डालकर पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें सदानंद महतो पुत्र तिरखू महतो निवासी दरलाघाट, राजमहल साहेब गंज झारखंड के पास से चोरी की चार मोबाइल (बिना सिम कार्ड) व एक तमंचा व दो कारतूस, भोला कुमार महतो पुत्र विजय महतो निवासी तीन पहाड़, राजमहल, साहेब गंज झारखंड के पास से चोरी के चार मोबाइल (बिना सिम कार्ड) व एक तमंचा तथा दो कारतूस, मंतोष सिंह पुत्र श्रवण सिंह निवासी तीन पहाड़, राजमहल, साहेब गंज झारखंड के पास से चोरी के चार मोबाइल बरामद किया। जबकि नितेश कुमार मण्डल पुत्र धुरी मंडल निवासी तीन पहाड़, राजमहल, साहेब गंज झारखंड के पास से चोरी के चार मोबाइल तथा हरेराम पुत्र गर्जन राम निवासी तीन पहाड़, राजमहल, साहेब गंज झारखंड के पास से चोरी की चार मोबाइल, 52 मोबाइल कवर तथा एक डिब्बी में 54 विभिन्न कम्पनियों के सिम कार्ड बरामद किया। पूछताछ में पकड़े युवकों ने बताया गया कि वे शादी-विवाह, रेलवे स्टेशन व बाजार से मोबाइल चोरी करते हैं तथा इनका सिम कार्ड व कवर निकाल कर मोबाइल बेच देते हैं। वहीं तमंचा अपनी सुरक्षा के लिये रखते हैं।