फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   एनएच मरम्मत को युवाओं ने शुरु किया आमरण अनशन

एनएच मरम्मत को युवाओं ने शुरु किया आमरण अनशन

Tue, 04 Jun 2019 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
एनएच मरम्मत को युवाओं ने शुरु किया आमरण अनशन
जयप्रकाशनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग 31 बैरिया मांझी मार्ग की मरम्मत की मांग को लेकर तीन दिनों से क्रमिक अनशन पर बैठे युवाओं ने मंगलवार को आमरण अनशन शुरू कर दिया। आमरण अनशन पर दुर्गविजय सिंह झलन, आनंद प्रकाश पांडेय, कुंवर अमुल सिंह व सुशील सिंह काकन बैठ गए। चेतावनी दी कि मार्ग का मरम्मत शुरू नहीं कराई गई तो छह जून को चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्षों से राष्ट्रीय राजमार्ग 31 बैरिया मांझी मार्ग बदहाल है और इसके मरम्मत को लेकर समय-समय पर लोगों की ओर से आवाज भी उठाई गई। लेकिन हर बार आश्वासन तो मिला लेकिन मरम्मत का काम शुरु नहीं हुआ। इससे आक्रोशित युवाओं ने दुर्गविजय सिंह झलन के नेतृत्व में एनएच 31 पर जिन्न बाबा के पास क्रमिक अनशन शुरु कर दिया। इसके बाद भी नहीं कार्रवाई नहीं हुई तो युवाओं ने मंगलवार को आमरण अनशन शुरु कर दिया। कहा कि जब तक मार्ग मरम्मत का काम शुरू नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर रामकुमार सिंह, विक्की सिंह, रणधीर सिंह, बबलू मिश्रा, गोलू मिश्रा, ऋषिकेश सिंह, उपेंद्र यादव, राहुल सिंह ,राहुल यादव, भवानी सिंह, लालबहादुर शास्त्री आदि रहे।
विज्ञापन

एनएच 31 के मरम्मत को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं के समर्थन में शिवन टोला चट्टी पर युवाओं ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का पुतला फूंका और नारेबाजी कर विरोध जताया। युवाओं ने क्षेत्रवासियों से अपील किया कि छह जून को आमरण करने युवाओं के सहयोग में आकर चक्का जाम में सहभागिता करें। इस मौके पर बबलू मिश्रा, गोलू मिश्रा, गोपाल पांडेय, सूरज सिंह, विशाल सिंह, अंकित सिंह, भोलू सिंह, आयुष सिंह गोलू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed