{"_id":"5cf6a235bdec2207532a75b6","slug":"15596672483-ballia-news30","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत से संबंध को लेकर अमेरिका संवेदनशील-डॉ. विनय कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत से संबंध को लेकर अमेरिका संवेदनशील-डॉ. विनय कुमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार समिति सदस्य और भ्रष्टाचार मिटाओ सेना के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार ने कहा कि भारत के साथ संबंधों को लेकर अमेरिका काफी संवेदनशील है। पिछले दिनों जनरलाइज सिस्टम ऑफ प्रेफरेंस से बाहर करने के पीछे अमेरिका का टारगेट भारतीय कंपनियों से ज्यादा अमेरिकी कंपनियां हैं जो टैक्स बचाने के लिए भारत जैसे देशों में अपनी इकाई लगाती हैं। मंगलवार को अमेरिका से अपने पैतृक ग्राम ताडी़बड़ागांव आए डॉक्टर विनय कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में यह बातें कहीं।
कहा कि अमेरिका का यह कदम इन अमेरिकी कंपनियों को दोबारा अमेरिका में ले जाने को लेकर है। इसके लिए अमेरिका मेें टैक्स फ्री जोन भी बनाया गया है। डॉ. विनय ने कहा कि ट्रंप के सलाहकार के तौर पर प्रजातंत्र की अच्छाई और बुराइयों पर रिसर्च करने के लिए उन्हें कार्य सौंपा गया। इस पर फ्रांस, भारत समेत करीब 80 देशों का उन्होंने अध्ययन किया। पाया कि इन देशों में प्रजातंत्र अर्थतंत्र में तब्दील होता जा रहा है। धनपशु या भ्रष्ट और आपराधिक छवि वाले लोग प्रजातंत्र पर हावी हैं। कहा कि भारत की तरह अमेरिका में भी लोकपाल बिल को पास कराने की वह सिफारिश कर चुके हैं। कहा कि अमेरिका में 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दोबारा सत्ता में लाने के लिए भी उन्होंने एक रिसर्च पेपर बनाया है। इसके लिए भी ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी ने ही उन्हें कार्यभार सौंपा था। कहा कि अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप को मीडिया पसंद नहीं करता। उनपर आरोप लगाए जाते हैं। पर सच्चाई यह है कि ट्रंप के आने के बाद स्थानीय स्तर पर रोजगार में बढ़ोतरी हुई है। कहा कि ट्रंप चाहते हैँ कि अमेरिका में रोजगार उन्हीं के लोगों के द्वारा अमेरिका के लिए ही किया जाए। एक सवाल के जवाब में कहा कि चुनाव में बेहिसाब धन खर्च करने से भ्रष्टाचार पनपता है। इससे विकास के धन की चोरी होती है। इसका परिणाम है कि प्रजातंत्र में वही राज कर रहा है जिसके पास पैसा है। इस बेपनाह पैसे को भ्रष्टाचार के जरिए कमाया जा रहा है। ऐसे में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए देश में जनलोकपाल के कानून को और भी सख्त करने और इसके सापेक्ष कई अन्य कानूनों की तर्ज पर कठोर कानून बनाने की आवश्यकता है।
...तो दीवालिया हो जाएगा पाकिस्तान : डॉ. विनय कुमार ने कहा कि अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर खासा गुस्सा है। अमेरिका के लाख कहने के बावजूद पाकिस्तान ने तालिबान से संबंध अब तक नहीं तोड़े हैं। वह उसे बढ़ावा दे रहा है। इसके चलते ही अमेरिका ने सभी आर्थिक सहायता रोक दी है। कहा कि एक अनुमान के मुताबिक अगले दो तीन सालों में पाकिस्तान पूरी तरह दीवालिया हो जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण पर समाज के सभी लोगों से सार्थक पहल करने की अपील की। जानकारी दी इस संबंध में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सलाहकार के रूप में उन्होंने अमेरिका में नए नियम बनाने को लेकर सुझाव दिया है। अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस आशय का पत्र भेज चुनाव प्रचार पर रोक लगाने के साथ ही सख्त जनलोकपाल के लिए कानून बनाने की मांग करेंगे ताकि दीमक की तरह देश को खोखला कर रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाया जा सके।