{"_id":"5cf6a231bdec22073706e1fa","slug":"155966724512-ballia-news23","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान अपनी चौहद्दी में नहीं है तो निरस्त होगा लाइसेंस- डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान अपनी चौहद्दी में नहीं है तो निरस्त होगा लाइसेंस- डीएम
विज्ञापन

- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारोत और पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने मंगलवार को अंग्रेजी व देशी शराब के साथ बियर की कुल चार लाइसेंसी दुकानों पर छापा मारा। इसमें बिहार सीमा से सटे भरौली व उजियार की दुकानें निशाने पर रही। इस दौरान कागज के अनुसार और मौके पर मिले स्टाक का मिलान कराया गया। साथ ही दुकान के अन्य मानकों की भी जांच की गई। भरौली में दुकान की निर्धारित चौहद्दी स्पष्ट नहीं हो पाने पर जिलाधिकारी ने साफ कहा कि इस बिंदु को गंभीरता से देख लिया जाए। अगर दुकान अपनी चौहद्दी में नहीं है तो लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई होगी। आबकारी अधिकारी को निर्देश दिया कि दुकानों में लाइसेंस पत्र के साथ उसकी चौहद्दी से जुड़ा नजरी-नक्शा भी रहे। साथ ही शीघ्र प्राधिकार पत्र व सेल्समैन का फोटोयुक्त अधिकृत पत्र टंगवाना सुनिश्चित कराएं।
उधर, भरौली में बीयर की दुकान पर डीएम-एसपी के पहुंचते ही हड़कम्प मच गया। वहां कुछ देर के लिए सन्नाटा से हो गया। अधिकारियों ने वहां के ग्राहकों से भी रेट आदि के बारे में पूछ कर यह सत्यापन किया कि कहीं निर्धारित रेट से ज्यादा पर तो विक्री नहीं हो रही। भरौली में बीयर व देशी शराब की दुकान की चौहद्दी स्पष्ट नहीं हो सकी। अस्थायी लाइसेंस में जो लोकेशन दिखाई गई है फील्ड के पास होने की वजह से वह साफ नहीं हो सका। इस पर डीएम ने आबकारी अधिकारी को निर्देश दिया कि इसकी सीमा को देख लिया जाए। इसके बाद वहां खरीदने वाले ग्राहकों से भी रेट आदि की जानकारी ली। वहां से उजियार में देशी व अंग्रेजी शराब की दुकान पर अधिकारी पहुँचे। वहां अंग्रेजी वाले में स्टाक रजिस्टर पर सफेदी ज्यादा लगे होने पर जिलाधिकारी ने सेल्समैन से कड़ाई से पूछताछ की। हालांकि कोई खास गड़बड़ी नहीं मिली। लेकिन चेताया कि कोई शिकायत मिली और वह सही हुई तो सेल्समैन तो जेल जाएंगे ही, लाइसेंसधारी भी उसका खामियाजा भुगतेंगे।
निरीक्षण के दौरान डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने दुकानों में अंदर जाकर कुछ बोतलों पर लगे होलोग्राम का सत्यापन कर असली-नकली की पहचान की। आबकारी विभाग के एक अलग एप्लिकेशन के जरिए होलोग्राम की पहचान की जा रही थी। छापेमारी के दौरान आबकारी अधिकारी अनुपम राजन, आबकारी निरीक्षक अनुराग सिंह, एसपी पीआरओ आरडी तिवारी, कोरंटाडीह चौकी इंचार्ज अजित सिंह साथ थे।