फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सिकंदरपुर ने देवरिया की टीम को नौ विकेट से हराया

सिकंदरपुर ने देवरिया की टीम को नौ विकेट से हराया

Mon, 27 May 2019 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
सिकंदरपुर ने देवरिया की टीम को नौ विकेट से हराया
मनियर(बलिया)। पुलवामा के शहीद जवानों की याद में क्षेत्र के गंगापुर में चल रहे शार्ट बाउंड्री रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार की रात सिकंदरपुर व देवरिया के बीच खेला गया। जिसमें सिकंदरपुर की टीम ने नौ विकेट से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि रेवती नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि कनक पांडेय ने विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मनियर नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक के सभासद प्रतिनिधि रविंद्र कुमार हट्ठी ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का उद्घाटन किया। टॉस जीतकर सिकंदरपुर की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। देवरिया की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 10 ओवर में 66 रन बनाए। जवाब में उतरी सिकंदरपुर की टीम ने एक विकेट खोकर 67 रन बनाकर नौ विकेट से मैच जीतकर खिताब पर कब्जा किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार 38 रन बनाने वाले सिकंदरपुर के जाफर को मिला। वहीं मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार व बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार सिकंदरपुर के फैज को दिया गया। इसके साथ ही पांच विकेट लेने के लिए बेस्ट बॉलर का पुरस्कार सिकंदरपुर के तौफिक और बेस्ट फिल्डर का पुरस्कार सिकंदरपुर के सद्दाम को दिया गया। अंपायर की भूमिका में जितेंद्र सिंह (जीतू ), ओमप्रकाश तिवारी (गुलगुल), अभिमन्यु कुमार सिंह रहे। जबकि उद्घोषक की भूमिका में अभय कुमार सिंह रहे। अंत में विजेता टीम को छह हजार रुपये तथा उप विजेता टीम को चार हजार रुपये के साथ ही एक-एक चांदी की कलम तथा शील्ड व ट्राफी दी गई। आयोजक वीरू सिंह, टिंकू सिंह, वीरेंद्र सिंह एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पारस नाथ तिवारी ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed