{"_id":"5ceac388bdec22077c356f2f","slug":"155888940112-ballia-news173","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरपुर। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी तहसील क्षेत्र के सिवान कला गांव में रथ यात्रा व महावीरी झंडा जुलूस शनिवार की देर शाम गांव के पूरब स्थित प्राचीन काली मंदिर से बड़ी धूमधाम के साथ निकाला गया। इस दौरान सभी अखाड़ों के जुलूस अपने-अपने झांकियों के साथ अपने स्थान से निकले, जो अपने परम्परागत तरीके से पूरे गांव का भ्रमण किया। इस दौरान जय श्रीराम व जय हनुमान के जयकारे से गांव गुंजायमान हो गया। वहीं युवाओं ने विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया।
सिवाल कला गांव में निकले महावीरी झंडा जुलूस में विभिन्न प्रकार की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पूरे गांव में भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात थी। क्षेत्राधिकारी पवन कुमार जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए पैनी नजर बनाए हुए थे। जुलूस देर रात तक पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुन: काली मंदिर पर पहुंच कर समाप्त हो गया। गांव के लोग व अखाड़ेदार आपस में सामंजस्य बैठा कर जुलूस को आगे बढ़ाते रहे। समिति के मीडिया प्रभारी आनंद चौहान ने कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन समेत सभी ग्रामवासियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक राम सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र गुप्ता, पूर्व प्रधान सत्येन्द्र राजभर, रामप्रवेश, आनंद चौहान, डा. मुसाफिर चौहान, रामाधार चौहान, अभय गुप्ता, सुनील गुप्ता, विनोद शंकर गुप्ता, गोविंद गुप्ता व सत्य प्रकाश यादव आदि लोग जुलूस के दौरान मौजूद रहे।