{"_id":"5ce97034bdec22077d5bf512","slug":"1558802534340-ballia-news65","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदल उचक्कों ने 40 हजार रुपया उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड बदल उचक्कों ने 40 हजार रुपया उड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के जनऊपुर एवं वर्तमान में हैबतपुर निवासी अनिता तिवारी पत्नी धनेश कुमार तिवारी ने शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के चंद्रशेखर नगर चौकी में तहरीर देकर अज्ञात एटीएम कार्ड बदलने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। आरोप है कि उचक्कों ने एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिया।
तहरीर में उल्लेख किया है कि शहर कोवताली क्षेत्र के जलालपुर कृष्णा टाकिज के सामने स्थित एटीएम में शनिवार को करीब 11.50 बजे पैसा निकालने गई थी, जहां दो अज्ञात युवक एटीएम के अंदर प्रवेश किए। कहा कि इसमें एटीएम कार्ड फंस जाता है, लाइए आपका पैसा निकाल देते हैं। मेरा कार्ड लेकर एटीएम से पैसा निकालने लगे और कुछ देर बाद कहा कि आपका एटीएम काम नहीं कर रहा है। इस दौरान युवक मेरा एटीएम कार्ड बदल दिए और हरेंद्र यादव के नाम के स्टेट बैंक का कार्ड मुझे दे दिया। जैसे ही मैं घर पहुंची कि मेरे खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिया। इसकी जानकारी होते ही मैंने अपना एटीएम कार्ड लॉक करवाया। पीड़िता ने अज्ञात युवकों के विरूद्घ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।