{"_id":"5ce97031bdec2207897f2d22","slug":"15588025315-ballia-news141","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दी जाएगी विकास कार्यों को गति: उपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दी जाएगी विकास कार्यों को गति: उपेंद्र
विज्ञापन

- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। भाजपा के फेफना विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को टैगौर नगर स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें वीरेंद्र सिंह मस्त की जीत पर खुशी जताते हुए विकास कार्यों को गति देने का निर्णय लिया गया।
इस दौरान राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि फेफना विधानसभा के लोगों ने लोकसभा के चुनाव में जिस प्रकार एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए भाजपा के उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह मस्त को अपना अमूल्य मत देने का कार्य किया है। इसके लिए विस क्षेत्र के लोग बधाई के पात्र हैं। कहा कि फेफना विधानसभा में पिछले चुनाव की अपेक्षा हमें 25 हजार वोट अधिक मिले हैं। हमारे विधानसभा क्षेत्र में वोटों में आशातीत वृद्धि पीएम नरेंद्र मोदी के निर्णय और नीति की सफलता का प्रदर्शन करती है। कहा कि बीएलओ की गड़बड़ी के चलते कई लोगों का नाम मतदाता सूची से गायब था लेकिन अब हम ऐसा नहीं होने देेंगे। मतदाता सूची से नाम गायब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि जिले में विकास के बहुत से कार्य होने हैं। लोकसभा चुनाव के बाद अब सरकार विकास कार्य करेगी, जो आपके सामने दिखेगा। अपराध और अपराधियों के खिलाफ हर हाल में कठोर कार्रवाई हमारे मुख्यमंत्री योगी का संकल्प वाक्य है। इस मौके पर राजू मोहन चौधरी, उपेंद्र पांडेय, विजय गुप्ता, सूर्यदेव राय, नंदलाल सिंह, राजेश सिंह, राजेश कुमार सिंह, टुनटुन उपाध्याय, प्रेमनाथ सिंह, राकेश सिंह, संजय सिंह, सहित समस्त मंडल और सेक्टर प्रभारी मौजूद रहे।
दो नेताओं की उदासीनता से गठबंधन प्रत्याशी की हुई हार : बलिया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुबेर तिवारी ने कहा कि सपा के दो बड़े नेताओं की उदासीनता के कारण ही गठबंधन के प्रत्याशी की हार हुई है। बताया कि दोनों नेताओं ने वर्ष 2017 में फेफना विधान सभा में अलग-अलग दलों से चुनाव लड़ा था और उस समय दोनों को मिले मत से इस बार 20 हजार कम मत मिले हैं।