फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बंधा निर्माण में पकड़ी गड़बड़ी, फिर बनवाने के दिए निर्देश

बंधा निर्माण में पकड़ी गड़बड़ी, फिर बनवाने के दिए निर्देश

Sat, 25 May 2019 10:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
बंधा निर्माण में पकड़ी गड़बड़ी, फिर बनवाने के दिए निर्देश
बलिया। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने गड़हांचल में मंगई नदी के कटान को रोकने के लिए बन रहे कटानरोधी बंधे का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभाग एवं ठेकेदारों की मिलीभगत से हो रहे धांधली पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। कहा, पुन: इसका निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ कराया जाए। ग्रामीणों से अपील किया कि आपके घरों को बचाने के लिए कार्य हो रहा है, लिहाजा हर पल के कार्य पर नजर रखें।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कैथवली, दौलतपुर, चौरा, करणपुरा व नरही में मंगई नदी के कटान से आवासीय इलाके प्रभावित हो रहे हैं। इसे रोकने के लिए मंत्री ने अपने प्रयास से पांचों जगह करोड़ो की लागत से कटानरोधी बंधा स्वीकृत कराया। बंधे पर विगत दो महीने से कार्य चल रहा था, लेकिन आचार संहिता के कारण मिल रही शिकायतों के बावजूद मंत्री संज्ञान नहीं ले पा रहे थे। शनिवार को केंद्रीय कार्यालय पर हो रहे मीटिंग के दौरान कार्यकर्ताओं ने निर्माण कार्य में धांधली से उन्हें अवगत कराया तो वे औचक निरीक्षण के लिए तत्काल निकल पड़े। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि मिट्टी कार्य में जहां जबरदस्त धांधली की गई है वहीं जिओ बैग की बोरियां भी लोकल लगाई जा रही हैं। उसमें बालू की जगह मिट्टी डालकर निर्माण कार्य किया जा रहा है। स्लोपिंग भी सही ढंग से नहीं की जा रही है। जहां मिट्टी ट्रैक्टर से ढोकर लानी है वहां पोकलेन लगाकर किसानों की खेत की मिट्टी काटकर लगाई जा रही है।
विज्ञापन

अधिशासी व अधीक्षण अभियंता को चेताया : बलिया। मंत्री ने दौलतपुर में बैठकर प्रत्येक कार्य और खर्च धनराशि का ब्यौरा एक्सईएन और एसई से लिया। साथ ही समस्त ग्रामीणों को भी इससे अवगत कराया। मंत्री ने इन विभागीय अधिकारियों को चेताया कि कार्य को पुन: ढंग से कराया जाए, अन्यथा उन पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। ग्रामीणों से अपील किया कि कार्य की गुणवत्ता का निरंतर ध्यान रखें। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, पूर्व अध्यक्ष अवधेश सिंह, हरगोविंद सिंह, अभय नारायण सिंह, मुन्ना सिंह, बब्बन राय, अनूप राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed