फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   चुनाव बीतते तेज हुआ लाल बालू अवैध धंधा

चुनाव बीतते तेज हुआ लाल बालू अवैध धंधा

Sat, 25 May 2019 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
चुनाव बीतते तेज हुआ लाल बालू अवैध धंधा
चुनाव बीतते तेज हुआ लाल बालू अवैध धंधा - फोटो : amar ujala
जयप्रकाशनगर। लोकसभा चुनाव के चलते जिले की सीमा पर चौकसी के चलते निष्क्रिय हुए लाल बालू के तस्कर अब फिर सक्रिय हो गए हैं। अब फिर लाल बालू का अवैध धंधा होने लगा है। इस अवैध कारोबार से जुड़े तस्कर सड़क और नदी मार्ग से बिहार से लाल बालू ला रहे हैं।
विज्ञापन

बिहार से लाल बालू की तस्करी का धंधा दो वर्षों से चल रहा है। लोकसभा चुनाव में जिले की सीमा पर चौकसी के चलते बालू तस्करी पर काफी हद तक अंकुश लग गया था लेकिन चुनाव बीतते ही यह धंधा जोरों पर होने लगा है। बिहार से लाल बालू की तस्करी सड़क और नदी मार्ग से की जा रही है। तस्कर नाव पर लाल बालू लाद कर लाते हैं। इसकी शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर नाव के जरिये बिहार से लाल बालू को लाया जाता है और घाटों पर ट्रैक्टर या ट्रकों पर लादकर दूर दराज के इलाकों में महंगे दामों पर बेचा जाता है। यह धंधा दोकटी थाना क्षेत्र के गंगा नदी के सती घाट, शिवपुर घाट, दोकटी घाट, बैरिया थाना क्षेत्र के भवन टोला घाट, घाघरा नदी के अठगांवा घाट, सठिया ढाला घाट, चांददीयर घाट होता है। इसके अलावा जयप्रभा सेतु से रोजाना सैकड़ों ओवर लोड ट्रक जिले में पहुंचते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि लाल बालू के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए जनपद के अधिकारियों समेत तहसील स्तर पर टीम बनाई गई है। समय-समय पर टीम कार्रवाई करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed