{"_id":"5ce6e4a3bdec22070971044a","slug":"15586357345-ballia-news132","type":"story","status":"publish","title_hn":"घात लगाकर बदमाशों ने चलाई गोली, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घात लगाकर बदमाशों ने चलाई गोली, युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मापुर। फेफना थाना क्षेत्र के कल्यानीपुर चट्टी पर बुधवार की रात साथियों के साथ बैठकर खाना खा रहे एक युवक को बदमाशों ने गोली मार कर घायल कर दिया। साथियों ने घायल केशनाथ को जिला अस्प्ताल पहुंचाया, जहां से स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।
फेफना थाना क्षेत्र के कल्यानीपुर चट्टी पर केशनाथ यादव (27) पुत्र तेज बहादुर यादव निवासी कलना थाना चितबड़ागांव बुधवार की रात अपने साथियों के साथ बैठकर खाना खा रहा था। इस बीच पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने मड़ई की टाट के पीछे से गोली चलाई जो केशनाथ यादव के पीठ में दाहिने तरफ जा लगी़। केशनाथ लड़खड़ाकर गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने केशनाथ यादव को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया। केशनाथ की तहरीर पर पुलिस ने रामनाथ यादव पुत्र बनवारी, राजकुमार यादव पुत्र रामनाथ, मुनीब पुत्र घुरहू, रमेश गोड़ पुत्र फूल चंद्र गोड़, वकील यादव पुत्र घुरहू निवासी कलना थाना चितबड़ागांव पर मुकदमा दर्ज कर किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।