फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   राजभर की बर्खास्तगी पर भाजपाई बांट रहे मिठाई

राजभर की बर्खास्तगी पर भाजपाई बांट रहे मिठाई

Tue, 21 May 2019 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
राजभर की बर्खास्तगी पर भाजपाई बांट रहे मिठाई
बेल्थरारोड। राज्य सभा सांसद सकलदीप राजभर ने सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की मंत्री पद से बर्खास्तगी जायज ठहराते हुए सरकार के फैसले की सराहना की है। उन्होंने कहा कि जिस भाजपा ने ओमप्रकाश को प्रदेश मंत्रिमंडल में गौरवपूर्ण स्थान देकर सम्मानित किया था वहीं ओमप्रकाश मंत्री पद पर रहते हुए सरकार की छवि को लगातार बिगाड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर के पार्टी से अलग होने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। संपूर्ण राजभर समाज हमेशा भाजपा के साथ प्रतिबद्ध रहा है। समाज के लोग समझ चुके हैं कि उनका सम्मान भाजपा में सुरक्षित है। भाजपा ने हमेशा राजभर समाज का सम्मान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराजा सुहेलदेव की स्मृति में डाक टिकट का विमोचन किया। वहीं, एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू कर इतिहास रच दिया। उन्होंने सामाजिक एकजुटता बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर नथुनी चौहान, आलोक रंजन, राजीव जायसवाल, दीपक वर्मा, जेपी राजभर, गणेश प्रसाद, राघव सिंह, लालजी राजभर, रामपति, सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed