{"_id":"5ce4285bbdec220734074d33","slug":"155845646415-ballia-news142","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान: फर्जी सीएफओ द्वारा जारी किया जा रहा प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान: फर्जी सीएफओ द्वारा जारी किया जा रहा प्रमाण पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिले के विद्यालयों में भ्रमण कर फर्जी मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) की ओर से फर्जी अग्निशमन प्रमाण पत्र जारी करने का मामला प्रकाश में आया है। इसका खुलासा तब हुआ जब शासन के निर्देश पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी तबारक हुसैन ने टीम गठित कर विद्यालयों की जांच कराई। जांच में 90 विद्यालयों में जारी किए गए अग्निशमन प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए। सीएफओ ने ऐसे विद्यालयों की सूची बेसिक शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध करते हुए जारी किए गए प्रमाणपत्र को अमान्य करने की सिफारिश की है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी तबारक हुसैन बताया कि न्यायालय व शासन के निर्देशानुसार जनपद के विद्यालयों, कॉलेज, होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल, मैरेज हाल, लाज, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, केरोसिन आयल डिपो, दुकान आदि की जांच अग्निशमन विभाग की टीम कर रही है। जांच में यह प्रकाश में आया है कि 90 विद्यालयों में अग्निशमन का फर्जी व कूटरचित प्रमाण पत्र जारी किया गया है। जांच में यह भी पता चला है कि किसी व्यक्ति ने फर्जी सीएफओ बनकर विद्यालयों को फर्जी अग्निशमन प्रमाणपत्र जारी किया है। जांच में 90 विद्यालयों का अग्निशमन प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया। मामले में कार्रवाई के लिए विद्यालयों की सूची जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजी गई है।
कहा कि अग्निशमन विभाग भी निगरानी में लगा है। संदिग्ध व्यक्ति के प्रकाश में आते ही उसके विरुद्घ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संस्थानों के लोगों से अपील की है अगर कोई खुद को सीएफओ बताकर संस्थान या आसपास मिले तो इसकी सूचना तत्काल मोबाइल नंबर 9454418384 या 101 व 100 नंबर पर दें। सूचना देने वाले का नाम नाम, पता गोपनीय रखा जाएगा। इसके अलावा लिखित शिकायत भी कार्यालय में की जा सकती है।