फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   एसटीएफ के कार्रवाई की जद में आए दो कर्मचारी निलंबित

एसटीएफ के कार्रवाई की जद में आए दो कर्मचारी निलंबित

Fri, 08 Mar 2019 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
एसटीएफ के कार्रवाई की जद में आए दो कर्मचारी निलंबित
बलिया। बोर्ड परीक्षा के दौरान एसटीएफ की ओर से की गई छापेमारी व मुकदमा दर्ज कराने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने एक चपरासी व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को निलंबित कर दिया। इसमें एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जहां जेल में है वहीं एक फरार चल रहा है। एसटीएफ की कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किए गए शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक ने माध्यमिक शिक्षा के अपर शिक्षा निदेशक को संस्तुति भेजी है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के दौरान एसटीएफ गोरखपुर की टीम ने 25 फरवरी को दूसरी पाली में इंटर गणित की परीक्षा में परानपुर इंटर कॉलेज पर छापेमारी की थी। टीम ने परानपुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वीरेंद्र शुक्ला व सहायक अध्यापक जितेंद्र कुमार को हिरासत में ले लिया और उनके बताए स्थान बाबा महेंद्र दास शहीद प्रवीण सिंह शिक्षण संस्थान छोटकी सेरिया में छापेमारी कर इंटर गणित की लिखी जा ही 38 कापियों के साथ छह आरोपी को भी पकड़ा। टीम को यह भी पता चला कि पूर्व में इंटर रसायन, भौतिक व हिंदी की परीक्षा में छात्रों को अनुपस्थित दिखाकर उनकी कापियां यहां लिखकर परानपुर भिजवाई गई थीं। टीम ने इस दौरान बेरुआरबारी व नारायनपुर इंटर कॉलेजों में भी जाकर जांच पड़ताल की। देर शाम पूछताछ के दौरान एसटीएफ को जानकारी मिली कि नकल माफियाओं को डीआईओएस कार्यालय के कर्मियों की ओर से ही उत्तर पुस्तिकाएं मुहैया कराई जाती हैं। इसके बाद देर रात में जिला विद्यालय कार्यालय से संबद्ध प्रभारी प्रधानाचार्य अमरनाथ यादव व कर्मचारी जयनारायन यादव को भी उठा लिया हालांकि डीआईओएस कार्यालय का चपरासी मोहम्मद फरार हो गया। टीम ने गिरफ्तार लोगों से लिखित इंटर गणित की 38, रसायन विज्ञान 49, भौतिक विज्ञान की 52 व हिंदी की 55 कॉपियां भी बरामद करने के बाद बांसडीह थाने में नामजद 22 व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। गिरफ्तारी के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने पुस्तकालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जयनारायण यादव व कार्यालय के कर्मचारी मोहम्मद ताहिर को निलंबित कर दिया है। इस मामले में गिरफ्तार राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोथ के प्रभारी प्रधानाचार्य अमरनाथ यादव के खिलाफ कार्रवाई के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक ने अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा को संस्तुति भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed