फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   भारत में बैठे हुए रावणों को मारिए...

भारत में बैठे हुए रावणों को मारिए...

Mon, 07 Jan 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
भारत में बैठे हुए रावणों को मारिए...
बेल्थरारोड। एमएमडी पब्लिक स्कूल ससना बहादुरपुर में शनिवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे कवियों ने जलवा बिखेरा। इस दौरान अपने-अपने काव्य रचनाओं से काव्यकारों ने जनता को जमकर झूमाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, स्कूल के चेयरमैन प्रतीकराज सिंह व प्रिंसिपल अशोक श्वान ने संयुक्त रुप से दीप जलाकर किया। वीर रस के विख्यात कवि व पूर्व सांसद ओमपाल सिंह निडर ने वंदेमातरम कहना संप्रदायवाद है तो संप्रदायवादी हूं मैं की प्रस्तुति कर श्रोताओं में राष्ट्रभक्ति का जोश भर दिया। वहीं अपने काव्यपाठ से नोटबंदी से लेकर नेताओं के जनता से बेवफाई तक के कारनामों पर खूब चुटकी ली। कहा सिर्फ रामलीला करने से न चलेगा काम-राम का चरित्र भी तो जीवन में धारिए की प्रस्तुति की। प्रयागराज के हास्यरस कवि बिहारी लाल अंबर ने मीटू पर कमेंट कर लोगों को लोटपोट कर दिया। अंबर ने पाकिस्तान पर कमेंट करते हुए कहा जितना है बम और गोला तेरे पास रखा, उतना यहां बच्चे कारतूस लेते हैं। बेल्थरारोड की गायिका व कवित्रि रुपम पांडेय ने ये न समझों की बलाओं से मै डर जाऊंगी, धूप निकलेगी तो कुछ और निखर जाऊंगी की प्रस्तुति की। इस मौके पर सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा, रविशंकर सिंह पिक्कू, बब्बन यादव, राजन सिंह, सतीश दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed