{"_id":"5b917946867a557ff8301696","slug":"151536260422-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघरा के छाड़न में डूबने से दो किशोरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघरा के छाड़न में डूबने से दो किशोरों की मौत
Updated Fri, 07 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीह (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के कीर्तिपुर घाघरा नदी के छाड़न नाले में स्नान करने गए दो किशोरों की डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने अथक प्रयास से दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला और बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। वहीं मृत किशोरों के परिजनों का रोते-रोते बुराहाल था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजागांव खरौनी के फिरंगी टोला निवासी मुन्नी लाल राजभर का 14 वर्षीय पुत्र करन तथा शिवभभूति का 15 वर्षी पुत्र रितेश यादव गुरुवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे कीर्तुपुर के घाघरा छाड़न में नहाने गए थे, जहां दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने छाड़न से दोनों को बाहर निकाला और आनन-फानन में बांसडीह अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक करन अपने दो भाई व एक बहन में छोटा था। वहीं मृतक रितेश भी अपने दो भाई व एक बहन में छोटा था। दोनों किशोर दोस्त थे और कक्षा सात के छात्र थे।