{"_id":"59ad942f4f1c1b1e278b52a0","slug":"151504547887-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदेश के बाद भी नहीं हटी मीट मांस की दूकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदेश के बाद भी नहीं हटी मीट मांस की दूकानें
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मणपुर। उपजिलाधिकारी के आदेश के बावजूद भी लक्ष्मणपुर चौराहे पर लगी मीट की दूकानें हटाई नहीं गई । जिसके कारण स्थानीय लोगों में रोष है।
राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर लक्ष्मणपुर चौराहे के पास सड़क किनारे अवैध रूप से मुर्र्गा, बकरा और मछली बेचने वाले दूकान लगाते हैं। जिसकी लिखित शिकायत ग्राम प्रधान लक्ष्मणपुर रणविजय राय और क्षेत्रीय लोगों ने उप जिलाधिकारी को 29 अगस्त को शिकायत की थी। जिसके बाद उप जिलाधिकारी ने एसो नरहीं को अवैध दुकानों को हटाने के लिए आदेशित किया था। लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी दुकानें नहीं हटी। ये लोग खुलेआम मांस का धंधा कर रहे हैं। जिससे क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि अगर अवैध मीट की दुकानें नहीं हटाई गईं तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।