{"_id":"686585d7e3a1726ff005512a","slug":"150-lakh-rupees-kept-in-a-bag-were-taken-away-from-the-bikes-trunk-ballia-news-c-190-1-ana1001-143289-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: झोले में रखे 1.50 लाख रुपये बाइक की डिकी से लेकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: झोले में रखे 1.50 लाख रुपये बाइक की डिकी से लेकर भागे
विज्ञापन
बलिया। शहर के विशुनीपुर चौराहे पर सोमवार की दोपहर बाइक सवार दो युवकों ने मोपेड को पीछे से टक्कर मारी। इसके बाद डिकी में 1.50 लाख रुपये रखे झोला उड़ा दिया।
खुली डिकी देख मोपेड सवार शमीमतुल्लाह अंसारी निवासी उमरगंज के होश उड़ गए। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। सदर कोतवाली पुलिस ने बाइक सवार अज्ञात बदमाशों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सदर कोतवाली के उमरगंज निवासी सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी शमीमतुल्लाह अंसारी स्टेशन टाउन हाॅल रोड स्थित एक बैंक से 1.50 लाख रुपये निकाल कर मोपेड की डिकी में झोले में रखा। इसके बाद रवाना हुअए।
विज्ञापन
चित्तुपांडेय सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने जा रहे थे। आरोप लगाया कि विशुनीपुर मस्जिद के पास बाइक सवार दो युवकों ने मोपेड में पीछे से टक्कर मार दी। वह लड़खड़ा कर गाड़ी सहित गिर गए।
मोपेड खड़ी कर डिकी खोली तो उसमें से रुपया से भरा झोला गायब था। उनके शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार पहंुचे। दोनों बाइक सवार युवक रुपया से भरा झोला लेकर भाग गए। इस बाबत कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि पीड़ित की शिकायत पर बाइक सवार दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास की दुकानों में लगे सीसी कैमरों से आरोपियों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।