फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   15 people injured in electoral rivalry in Ballia

बलिया में चुनावी रंजिश में मारपीट, 15 लोग घायल

Tue, 11 May 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
15 people injured in electoral rivalry in Ballia
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों से ईंट पत्थर और लाठी डंडे चले जिसमें कुल 15 लोग घायल हो गए। गांव के लोगों ने घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। दोनों पक्षों से थाने में तहरीर दे दी गई है, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इसको लेकर गांव में अभी भी दोनों पक्षों में तनाव बरकरार है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव भले ही बीत गया है लेकिन गड़वार थाना क्षेत्र में चुनावी खुन्नस थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रतिदिन किसी ना किसी गांव में मारपीट चुनावी रंजिश को लेकर होती रही है। मंगलवार को वोट न देने की बात को लेकर प्रधान पक्ष व प्रधान प्रत्याशी रहे पक्ष के लोगों में कहासुनी के बाद देखते ही देखते दोनों पक्षों से जमकर ईंट पत्थर व लाठी-डंडे चलने लगे।
विज्ञापन

मारपीट में एक पक्ष के रामचंद्र यादव 50, मुसाफिर यादव 48, विजय यादव 30, अरविंद यादव 28, दुर्गेश यादव 30 व दूसरे पक्ष के हरिनारायण यादव 48, अभिषेक यादव 24, पप्पू यादव 28, विराट यादव 26, कन्हैया यादव 29, अभिमन्यु यादव 45, अच्छेलाल यादव 42, आशू यादव 22, आदित्य यादव 28 व राम अवध यादव 40 गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से छह लोगों को हिरासत में ले लिया है। एसओ गड़वार राजीव सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed