फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मॉडल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की परेशानी बढ़ी

मॉडल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की परेशानी बढ़ी

Thu, 09 May 2019 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
मॉडल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की परेशानी बढ़ी
बलिया। मॉडल रेलवे स्टेशन पर इन दिनों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों को एक नंबर प्लटफार्म की बजाए अचानक उनके दो व तीन नम्बर प्लेटफार्म पर आने की घोषणा कर दी जाती है। इससे यात्रियों को ऐन मौके पर भागना दौड़ना पड़ता है।
विज्ञापन

बुधवार शाम स्टेशन पर यात्रियों में अफरातफरी मच गई। उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेन के इंतजार में यात्री एक नम्बर प्लेटफार्म पर बैठे रहे। जब ट्रेन आने की घोषणा हुई तो इसके दो नंबर पर आने की बात कही गई। इससे एक नम्बर प्लेटफार्म पर बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। लोग अपना सामान लेकर दो नम्बर प्लेटफार्म पर की ओर दौड़े। इसको लेकर लोगों में आक्रोश देखने को मिला। इसी क्रम में छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस, हरिहरनाथ एक्सप्रेस के आने के प्लेटफार्मों में भी बदलाव कर दिया गया। इससे लोग परेशान हुुए।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर लगे डिस्प्ले बोर्ड के बंद होने से यात्रियों को फजीहत हो रही है। ट्रेनों के कोच लोकेशन के लिए लगें डिस्प्ले इन दिनों बंद रह रहा है। इससे यात्रियों को पूछताछ केंद्र पर जाकर ट्रेनों के कोच लगने का लोकेशन पूछना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मॉडल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर मालगोदाम होने के कारण माल गाड़ियों के आने जाने के चलते कभी-कभी एक्सप्रेस ट्रेनों या पैसेंजर ट्रेनों को दो या तीन नम्बर प्लेटफार्म पर रोका जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed