फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पोस्टल बैलेट से दूसरे दिन पड़े 600 वोट

पोस्टल बैलेट से दूसरे दिन पड़े 600 वोट

Thu, 09 May 2019 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
पोस्टल बैलेट से दूसरे दिन पड़े 600 वोट
बलिया। लोक सभा सामान्य निर्वाचन में ड्यूटी करने वाले मतदान कार्मिकों ने गुरुवार को भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। टाउन डिग्री कॉलेज के मनोरंजन हाल में विधान सभावार बने कैंप में दूसरे दिन कुल 600 कर्मचारियों ने अपना वोट दिया। इसमें हर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली तहसील के एसडीएम और तहसीलदार भी मौजूद थे।
विज्ञापन

दूसरे दिन घोसी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली रसड़ा विधानसभा में 23 मत पड़े जबकि सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विधानसभा बिल्थरारोड में 139, सिकंदरपुर में 122 और बांसडीह में 79 कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बलिया संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत सदर विधानसभा में 124, फेफना में 75 और बैरिया में 38 मत पड़े। जिले की सभी विधानसभाओं को मिलाकर देखा जाए तो अब तक मतदान कार्मिकों के कुल 1080 मत पड़ चुके हैं।
विज्ञापन


15 को आएंगी मालिनी अवस्थी : बलिया। स्वीप कार्यक्रम के तहत 15 मई को मालिनी अवस्थी बलिया आएंगी। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया में शाम 5 बजे से आयोजित कार्यक्रम में वे गीतों के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरूक करेेंगी। कार्यक्रम में दुबहर व हनुमानगंज शिक्षा क्षेत्र से 100-100 एवं अन्य शिक्षाक्षेत्रों से कम से कम 50-50 शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/नोडल अधिकारी (स्वीप) संतोष कुमार राय ने इस दिशा में समस्त बीईओ को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed