{"_id":"5be70f42bdec2269be332c93","slug":"141541869378-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक साइड करने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक साइड करने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
मनियर। कस्बा स्थित देवापुर में शुक्रवार की देर रात भोज में गये युवकों में बाइक साइड करने की बात को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान चले लाठी-डंडे व ईट-पत्थर में दोनों पक्ष के आठ लोग घायल हो गये। वहीं मौके पर दो बाइकों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सभी घायलों का इलाज मनियर स्वास्थ केन्द्र पर कराया गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से पांच लोगों को उठाकर थाने ले आई। दोनों पक्षों ने छह-छह लोगों के विरूद्घ तहरीर दिया।
जानकारी के अनुसार, देवापुर निवासी नन्दलाल वर्मा की मकान का लिंटर ( ढलाई ) हुआ था। जिसमें भोज में कुछ लोग आमंत्रित किये गए थे। जिसमें अन्नन सिंह 18 व भोला वर्मा 20 दोनों के बीच भोजन के बाद बाइक साइड करने को लेकर कहासुनी हो गयी। देखते ही देखते मामला मारपीट में तब्दील हो गया। जिसमें एक पक्ष के मनू बिन्द (40) व उनकी पत्नी भीमा देवी (36), अनीता देवी (40), सीता देवी (25) व भोला वर्मा (22) तथा दूसरे पक्ष से राजबिहारी सिंह (45), ओमप्रकाश सिंह (51), अन्नना सिंह (18) घायल हो गये। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कर घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया।