फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   फरमान के बाद भी नहीं भर पाए सड़कों के गड्ढे

फरमान के बाद भी नहीं भर पाए सड़कों के गड्ढे

Wed, 14 Jun 2017 11:15 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
फरमान के बाद भी नहीं भर पाए सड़कों के गड्ढे
बलिया/ घोघा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फरमान के बाद जनपद की अधिकांश सड़कें तो गड्ढा मुक्त हो गई हैं लेकिन कुछ सड़को पर अभी भी काम नहीं लग सका है, जिसको लेकर लोगों में नाराजगी भी है। वहीं विभागीय अधिकारी इसे कम समयावधि बता रहे हैं। उनका कहना है कि इतने सीमित समय में भी काफी हद तक सड़कों के गड्ढे भर दिए गए है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की कमान संभालते ही योगी आदित्यनाथ ने 15 जून तक सभी सड़कें गड्ढा मुक्त करने की घोषणा की थी, लेकिन यह घोषणा घोघा से मल्हौंवा जाने वाली संपर्क मार्ग पर खोखला साबित हो रहा है। उक्त सड़क लगभग 20 हजार आबादी को जिला मुख्यालय से जोड़ती है। चोरकैंड बड़ागांव पनिचा के लोगों को बाजार तथा अन्य सामानों की खरीददारी के लिए घोघा आना पड़ता है। लेकिन सड़कों की हालत बदतर होने के चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सवारी वाहन इस सड़क पर चलने से कतराते हैं। देखने में समझ से परे है कि गड्ढे में सड़क है या सड़क में ही गड्ढा है। सबसे परेशानी तो बरसात के दिनों में होती है। सड़क पर चलने पर पता ही नहीं चलता कि गड्ढा कहां है, जिससे ग्रामीण गिरकर चुटहिल होते रहते हैं। कई बार ग्रामीणों ने संबंधित विभाग सहित उप जिलाधिकारी बांसडीह का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क की मरम्मत करने की मांग की लेकिन आज तक सड़क की मरम्मत नहीं हुई। लेकिन भाजपा की सरकार बनने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फरमान के बाद लोगों में इस बात की आस जगी थी कि 15 जून तक उनके क्षेत्र की सड़क भी गड्ढा मुक्त हो जाएगी, किन्तु अंतिम दिन उनकी आस टूटने लगी है। ग्रामीण राघवेंद्र प्रताप सिंह, डॉक्टर राजनारायणवर्मा, मुनि जी, राजेंद्र वर्मा, संतोष सिंह, गोलू सिंह आदि ने सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed