{"_id":"594027b04f1c1b2f098b4659","slug":"141497376688-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग दिवस के लिए तैयारी में जुटे योगाचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग दिवस के लिए तैयारी में जुटे योगाचार्य
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को 21 जून के दिन भव्य तरीके से मनाने की तैयारी में जिले के योगाचार्य अभी से जुट गए हैं। जिले में कुल दो दर्जन स्थानों पर योग दिवस मनाया जाएगा। जिसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम होगा। जिसमें करीब 10 हजार साधकों को योग के माध्यम प्राणायाम सिखाया जाएगा।
भारत स्वाभिमान न्यास के अलावा आर्ट आफ लिविंग सहित कई सामाजिक संगठनों की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर आयोजित करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए गैर जनपदों के योग प्रशिक्षक भी बुलाने की तैयारी है। हालांकि भारत स्वाभिमान न्यास की ओर से जिले के कुल 19 स्थान योग दिवस पर शिविर के लिए चिन्हित कर लिए गए है। इसकी तैयारी भी शुरु कर दी गई है। नगर के वीर लोरिक स्पोर्ट स्टेडियम में कुल 10 हजार साधक भाग लेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा और खेल मंत्रालय के निर्देश पर नेहरु युवा संगठन की ओर से भी तैयारी की जा रही है। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्य प्रशिक्षक ओमप्रकाश एवं सह प्रशिक्षक राजेश गुप्ता होंगे। पिछले बार के योग दिवस के दिन बारिश होने के बावजूद हजारों की संख्या में साधकों की भीड़ जुड़ी हुई थी। इस बार का योग दिवस यादगार बनाने के लिए योगाचार्य घर-घर संपर्क अभियान चला रहे हैं। लोगों को योग से होने वाले फायदे की बात बताते हुए असाध्य रोगों से निजात के लिए योग को ही एक मात्र उपचार बताया जा रहा है। योग दिवस को मनाने के लिए योग शिविरों का आयोजन भी नगर के कई स्थानों पर हो रहा है। योग से जुड़ी संस्थाओं के अलावा कई दल और सामाजिक संगठन भी जोरशोर से तैयारी में जुटे हैं। इसके लिए बाहर से योगाचार्यों को बुलाने के अलावा खुले मैदानों, पार्कों, पोखरों और घाटों के किनारे सुबह- सुबह योग कक्षाएं भी चलाई जा रही है। जिले में भारत स्वाभिमान न्यास की ओर से अकेले 245 योग शिक्षक 237 दैनिक योग कक्षाएं नियमित चला रहे हैं।
योग से मन-मस्तिष्क रहता है स्वस्थ
बलिया। भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी हृदयानंदजी बातचीत के दौरान योग को एक ऐसा उपचार बताया। जिसका कोई दुष्प्रभाव शरीर पर नहीं पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि योग से शरीर स्वस्थ रहता है। इससे जहां मन स्वस्थ होता है, वहीं विचारों की परिपक्वता आती है। जिससे मानव अंतरमुखी हो जाता है। बताया कि योग का मतलब इंद्रियों का जोड़ना होता है। योग के समय ध्यान केंद्रित करना सबसे अहम है। प्राणायाम के लिए खुले स्थान और सुबह का समय बेहतर होता है। खुले आसमान के नीचे योग करने से मन को स्वच्छ हवा मिलती है। योग करने के लिए कम से कम आधा घंटा और अधिक से अधिक डेढ़ घंटे का समय होना चाहिए।