फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   14 houses drowned in the river in front of the eyes

आंखों के सामने नदी में समा गए 14 मकान

Fri, 29 Oct 2021 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
14 houses drowned in the river in front of the eyes
उत्तरी दीयरांचल के गोपालनगर टाड़ी गांव में सरयू नदी की कटान थमने का नाम नहीं ले रही है। सरयू नदी के जलस्तर में घटाव तो जरूर हुआ है, लेकिन कहर जारी है। चौथे दिन भी बृहस्पतिवार की रात 14 और रिहायशी मकान नदी की धारा में समा गए। अब तक गोपालनगर टाड़ी के 69 परिवारों का मकान सरयू नदी के जलधारा में विलीन हो चुका है। घाघरा के कहर और प्रशासनिक मदद न मिलने के कारण ग्रामीण अपने ही मकान पर हथौड़ा चलाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुरेश यादव, रविंद्र यादव, अनिल यादव, राजेंद्र यादव, जितेंद्र यादव आदि 14 लोगों के मकान सरयू नदी की धारा में बह गए। कटान पीड़ितों ने अपने आशियानों पर छेनी, हथौड़ी चलाने को मजबूर हैं। मकान को तोड़कर ट्रैक्टरों के सहारे रातभर अपने सामान को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने में लगे हैं। उपजिलाधिकारी अभय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। कटान पीड़ितों की रिपोर्ट तैयार की। फिलहाल कटान पीड़ितों को कुछ भी सहायता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed