{"_id":"620e8e4b11e13f409520518e","slug":"14-290-army-personnel-will-vote-through-e-system-ballia-news-vns6391135112","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई सिस्टम से मतदान करेंगे सेना के 14,290 जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई सिस्टम से मतदान करेंगे सेना के 14,290 जवान
विज्ञापन
बलिया। देश की सुरक्षा में तैनात सेना के जवान इस बार विधानसभा चुनाव में ई-सिस्टम से मतदान करेंगे। सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, नेवी, एयरफोर्स में तैनात जिले के सात विधानसभाओं के 14290 जवानों को इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन ऑफ पोस्टल बैलेट सॉफ्टवेयर (ईटीपीबीएस) से मतदान कराया जाएगा। यह सुविधा विधानसभा चुनाव में पहली बार होगी। विधानसभा चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने के साथ मतदान में पारदर्शिता लाने के लिए सेना के जवान इस सिस्टम से मतदान करेंगे। जवानों के लिए व्यक्तिगत लॉगइन आईडी व पासवर्ड मुहैया कराते हुए सॉफ्टवेयर से बैलट पेपर डाउनलोड कर मतदान करने की सुविधा दी जाएगी।
देश की सुरक्षा में तैनात सेना के जवान इस बार विधानसभा चुनाव में ई-सिस्टम से मतदान करेंगे। जिले के 14290 सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, नेवी, एयरफोर्स में तैनात जवानों को ईटीपीबीएस से मतदान कराया जाएगा। यह सुविधा विधानसभा चुनाव में पहली बार दी जा रही है। हालांकि इसकी शुरुआत वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव से की गई थी। निर्वाचन कार्यालय से सेना के रेजीमेंट रिकॉर्ड ऑफिस को बेल्थरारोड (सुरक्षित), रसड़ा, सिकंदरपुर, फेफना, बलिया नगर, बांसडीह, बैरिया विधानसभा के कुल 14290 जवानों को ऑनलाइन पोस्टल बैलट पेपर भेजे जा चुके हैं। इसे डाउनलोड कर के जवान अपने गृह जनपद के प्रत्याशी को वोट कर सकेंगे। इससे पहले के चुनाव में पोस्टल बैलट पेपर जवानों तक डाक के माध्यम से पहुंचाया जाते थे। इसमें काफी समय लग जाता था। सॉफ्टवेयर से पोस्टल बैलट पेपर डाउनलोड करने के लिए जवानों को लॉगिन और पासवर्ड भी उपलब्ध कराया गया है। मतदान के बाद संबंधित डाक जिले को भेज दिए जाएंगे। उनके द्वारा भेजे जाने वाले बैलेट पेपर को ट्रेजरी में सुरक्षित रखा जाएगा। ट्रेजरी से मतगणना के दिन लिफाफे विधानसभा बार नामित आरो को दिए जाएंगे। आयोग के निर्देशानुसार मतों की गणना कराई जाएगी। डाक विभाग के लिफाफे प्राप्त करने के साथ ट्रेजरी में रखने व मतगणना स्थल पर पहुंचाने के साथ मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाती है।
जवानों को भेजे गए पोस्टल बैलेट
उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में छठे चरण में तीन मार्च को मतदान होना है। जितने भी आर्मी, बीएसएफ, सीआरपीएफ और सेना के जवान हैं, उन्हें इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन आफ पोस्टल बैलट पेपर भेजा जा चुका है। उनका लॉगिन आईडी और पासवर्ड भी उपलब्ध करा दिया गया है। जवान लॉगिन और पासवर्ड की मदद से पोस्टल बैलट पेपर डाउनलोड कर मतदान करेंगे। मतदान के बाद सील्ड लिफाफे में उन्हें भेजना होगा।
विज्ञापन
किस विधानसभा में कितने सैनिक मतदाता
विधानसभा-सैनिक मतदाता
बेल्थरारोड (सुरक्षित)-1167
रसड़ा-1883
सिकंदरपुर-1501
फेफना-2561
बलिया नगर-2115
बांसडीह-2326
बैरिया-2737
कुल-14290