फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   132 KVA transmission substation to be built in Bara with 55 crores

55 करोड़ से बारा में बनेगा 132 केवीए ट्रांसमिशन उपकेंद्र

Wed, 29 Sep 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
132 KVA transmission substation to be built in Bara with 55 crores
बेल्थरारोड। विद्युत संकट का दंश झेल रहे बेल्थरावासियों को राहत देते हुए 132 केवी क्षमता का नया ट्रांसमिशन उपकेंद्र स्थापित किया जाएगा। इसके लिए तहसील के बारा ग्राम पंचायत में भूमि चिह्नित कर ली गई है। ग्राम समाज की भूमि को उत्तर प्रदेश ट्रांसमिशन कारपोरेशन को हस्तांतरित करने के लिए राजस्व विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। एसडीएम ने इसकी स्वीकृति के लिए डीएम को भेज दिया है। डीएम की स्वीकृति के बाद डीपीआर बनाया जाएगा। कुल 55 करोड़ लागत आने की संभावना है।
विज्ञापन

यूपीपीसीएल को भूमि उपलब्ध होने के बाद एक किलोमीटर लंबा और पांच मीटर चौड़ा संपर्क मार्ग बनाया जाएगा। इसके लिए 90 लाख खर्च होने का अनुमान है। रास्ते के लिए भूखंड किसानों से अधिग्रहीत करना होगा। इसके लिए सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा वितरण की तैयारी की जा रही है। गौरतलब है कि बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को 132 केवी सिकंदरपुर ट्रांसमिशन उपकेंद्र से आपूर्ति हो रही है। इस पर 20 किलोमीटर लंबी लाइनों का बोझ है। ऐसे में आए दिन तार टूटने की घटनाएं होती रहती हैं। विभागीय अधिकारियों की माने तो ट्रांसमिशन यूनिट तैयार करने में करीब 55 करोड़ खर्च आएगा। इसे भविष्य में 35 किलोमीटर दूर रसड़ा में निर्माणाधीन 400 केवी के अत्याधुनिक ट्रांसमिशन केंद्र से जोड़ा जा सकता है। इसके साथ ही 22 किलोमीटर दूर मऊ के सेमरी सब स्टेशन से भी इसे जोड़ा जाएगा। ट्रांसमिशन यूनिट स्थापित होने के बाद जनता को विद्युत संकट से निजात मिलने की आस जगी है।
विज्ञापन

बारा में प्रस्तावित ट्रांसमिशन उपकेंद्र के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। इसे राजस्व विभाग की ओर से विद्युत विभाग को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया चल रही है। जिलाधिकारी का आदेश मिलने के बाद प्रस्ताव पावर कारपोरेशन को भेजा जाएगा ताकि यूनिट स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त हो सके। - खालिद फजल, अधिशासी अभियंता, उप्र पॉवर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed