फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   विद्युत संविदाकर्मियों की हड़ताल, 70 गांवों की आपूर्ति ठप

विद्युत संविदाकर्मियों की हड़ताल, 70 गांवों की आपूर्ति ठप

Sun, 17 Mar 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
विद्युत संविदाकर्मियों की हड़ताल, 70 गांवों की आपूर्ति ठप
बैरिया। दो विद्युत उपकेंद्रों पर तैनात संविदा बिजली कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण पिछले 36 घंटे से 70 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप है। इसके चलते गांवों के लोग परेशान हैं। लोग इस अव्यवस्था को लेकर अधिशासी अभियंता पर आरोप लगा रहे है उधर, विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के अधिशासी अभियन्ता ने अपना मोबाइल भी बंद कर दिया है। बिजली उपकेंद्र ठेकहा व विद्युत उपकेंद्र जयप्रकाशनगर का संचालन संविदा बिजली कर्मियों की ओर से किया जाता है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि पिछले नौ माह से इन कर्मियों के मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। हालांकि मानदेय भुगतान को लेकर कई बाद संविदाकर्मियों की ओर से आंदोलन किया गया और आश्वासन देकर अधिकारियों ने समाप्त कराया। मानदेय भुगतान को लेकर जब-जब संविदाकर्मियों ने आंदोलन किया तब-तब बिजली आपूर्ति रुकने के बाद ही अधिकारी जागे। अब एक बार फिर पिछले कई दिनों से संविदाकर्मी आंदोलन कर रहे थे लेकिन अधिकारियों ने इसे संज्ञान नहीं लिया तो शुक्रवार की सुबह बिजली की आपूर्ति बंद कर हड़ताल पर चले गए। संविदाकर्मियों ने इस हड़ताल के लिए विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के अधिशासी अभियन्ता जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन

कहा कि नौ माह से उनका मानदेय बकाया है और अधिशासी अभियंता से दो माह पहले लिखित और मौखिक आग्रह किया गया था कि होली के अवसर पर कम से कम दो महीने के मानदेय का भुगतान करा दिया जाय। लेकिन उन्होंने इसका संज्ञान गंभीरता से नहीं लिया। संविदाकर्मियों की हड़ताल के कारण ठेकहा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े फतेह राय के टोला, लक्ष्मण छपरा, लक्ष्मी छपरा, इब्राहिमाबाद नौबरार, ठेकहा समेत 38 व जयप्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े बाबू के डेरा, जयप्रकाशनगर, नौबरार, कर्ण छपरा, दोकटी समेत 32 गांवों की आपूर्ति ठप है। पिछले 36 घंटे से बिजली की आपूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीण परेशान हैं और विभाग के आला अधिकारी अपना मोबाइल बंद कर चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ बैरिया विकास कुमार सोनी भी कुछ नहीं बता सके और कहा कि हड़ताल कब खत्म होगा, संविदा विद्युतकर्मियों के मानदेय का भुगतान कब होगा यह अधिशासी अभियन्ता ही बता सकते हैं। कहा कि इसके लिए उन्होंने काफी पहले ही रिपोर्ट दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed