{"_id":"5c16989ebdec2253ba336426","slug":"131544984734-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक कर आगामी लोस चुनाव के लिए जुट जाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक कर आगामी लोस चुनाव के लिए जुट जाने का आह्वान
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेफना। फेफना विस के बसपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की एक दिवसीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक रविवार को तिराहे पर स्थित बसपा कार्यालय पर आयोजित की गई। बसपा नेताओं ने बाबा साहेब आंबेडकर और कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण किया।
बैठक में 15 जनवरी को बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के 63 वें जन्म दिन को आर्थिक सहयोग दिवस के रूप में मनाने और आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ताओं को अभी से कमर कसने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि रामचन्द्र गौतम (मुख्य जोन इंचार्ज वाराणसी, आजमगढ़) ने कहा कि 2019 में बहन मायावती निश्चित रूप से प्रधानमंत्री बनेंगी। आरएसएस के संस्थापक हेडगेवार पर समाज को जाति में बांटने का आरोप लगाया। बसपा नेता अंबिका चौधरी के प्रतिनिधि शैलेश चौधरी पप्पू ने कहा कि पूरे जनपद में बसपा मिशन के सभी लक्ष्यों को पूरा करने में फेफना विस एक नंबर पर रहेगा। बैठक को संतोष राम, रामआशीष गौतम, नरेंद्र कुमार धुसिया, मीठुआ राजभर, हरिहर प्रसाद गोंड, संजय भारती, अमित यादव, शिवनारायण यादव आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर सुनील राम, शिवजी कुशवाहा, गुलाब राम, ओम् प्रकाश कन्नौजिया, दुर्गेश भारती, अशोक राम, भोला सिंह, बिजली यादव, अमित गुप्ता आदि रहे। संचालन रविन्द्र ने किया।