{"_id":"5bd6004fbdec226974557597","slug":"131540751439-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"77 अफसरों ने लिया मतदाता सूची पुनरीक्षण का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
77 अफसरों ने लिया मतदाता सूची पुनरीक्षण का लिया जायजा
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान रविवार को कई जगहों पर बीएलओ, पदाभिहित अधिकारी अनुपस्थित मिले। अधिकारियों का कहना है कि अनुपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत के निर्देश पर विधान सभा मतदाता सूची से जुड़े कार्यों की जांच को लगाए गए 77 अधिकारियों ने रविवार को भी क्षेत्र में भ्रमण किया। विधानसभा के अधिकांश बूथों तक अधिकारी पहुंचे।
निर्वाचक नामावली में नाम जोड़वाने, कटवाने या किसी प्रकार का संशोधन कराने के लिए प्राप्त होने वाले फार्म की स्थिति को देखा। हालांकि कई जगह बीएलओ, पदाभिहित अधिकारी व कर्मी गैरहाजिर मिले। इन अनुपस्थित कर्मियों पर सम्भवत: ठोस कार्रवाई भी हो सकती है। अधिकारियों ने शनिवार को भी व्यापक भ्रमण किया था और निर्वाचक नामावली से जुड़े कार्यों का निरीक्षण किया था।
बैरिया संवाददाता के अनुसार अंतिम विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत रविवार को तहसीलदार गुलाब चंद्रा ने तीन दर्जन से अधिक बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बूथ संख्या 10 से 17 तक के सुपरवाइजर प्राथमिक विद्यालय श्रीनगर के प्रधानाध्यापक पंचदेव राय अनुपस्थित मिले। वहीं, बूथ संख्या 314 जूनियर हाई स्कूल शोभाछपरा की बीएलओ भाग्यमनी देवी अनुपस्थित मिली। तहसीलदार ने अनुपस्थित सुपरवाइजर व बीएलओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया। इसके अलावा अन्य दो सुपरवाइजर को मतदाता सूची के कार्य में शिथिलता बरतने के आरोप में विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया। तहसीलदार द्वारा बूथों के निरीक्षण व अनुपस्थित सुपरवाइजर, बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई करने से हड़कंप मचा है। तहसीलदार ने कहा कि मतदाता सूची के पंजीकरण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।