{"_id":"5bba41c4867a55166a3e0452","slug":"131538933188-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन मे गूंजी किलकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन मे गूंजी किलकारी
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक महिला ने रविवार की सुबह बच्चे को जन्म दिया। इसकी सूचना ट्रेन में चल रहे आरपीएफ के जवानों ने स्टेशन कंट्रोल को दिया। आरपीएफ प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने उस महिला एवं नवजात को जिला अस्पताल पहुंचवाया। चिकित्सकों की माने तो जच्चा-बच्चा दोनों ठीक हैं।
गाड़ी संख्या 15111 छपरा-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस में छपरा से बलिया तक स्कॉर्ट स्टॉफ बलिया आरपीएफ के धनंजय कुमार वर्मा व विजय वर्मा गाड़ी में स्कॉर्ट पर थे, तभी अकेली यात्रा कर रही महिला सोनी केशरी पत्नी राजेश केशरी निवासी दिल्ली को प्रसव पीड़ा होने की सूचना पर उक्त सिपाहियों ने कोच में यात्रा कर रही अन्य महिलाओं को बुलाया और प्रसव पीड़ित महिला को मदद करने के लिए कहा। इसके बाद महिलाओं ने कोच के अंदर कपड़ों से घेराबंदी कर प्रसव कराया, जिसमें महिला ने बच्ची को जन्म दिया। स्कॉर्ट स्टाफ द्वारा इसकी सूचना आरपीएफ बलिया के एसआई को दिया गया। जिनके द्वारा गाड़ी के बलिया स्टेशन पहुंचते ही आरपीएफ जवानों ने महिला व नवजात को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।