{"_id":"5b902e50867a557ec31fa2fb","slug":"131536175696-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाईपास व फ्लाईओवर का कार्य अक्तूबर में शुरू करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाईपास व फ्लाईओवर का कार्य अक्तूबर में शुरू करने के निर्देश
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। सांसद भरत सिंह व जिलाधिकारी भवानी सिंह ने एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक कर फोर लेन, बलिया बाईपास व शहर में बनने वाले फ्लाईओवर निर्माण के संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिए। अमर उजाला ने 28 व 29 अगस्त को खबर प्रकाशित कर एनएच 31 के दुर्दशा की पोल खोली थी।
सांसद व डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अक्तूबर में हर हाल में बलिया बाईपास व फ्लाईओवर का काम शुरू हो जाए। भरौली से बैरिया के बीच कई जगह जर्जर हो चुकी एनएच की मरम्मत समय से नहीं होने पर नाराज सांसद ने अधिकारियों की क्लास भी लगाई। साथ ही पैच रिपेयर के कार्य को पूरा करने के लिए 31 अक्तूबर तक का अल्टीमेटम दिया। साथ ही इससे पहले हुए रिपेयर के कार्य के जल्दी खराब होने पर भी सवालिया निशान खड़ा किया। एनएचएआई के अधिकारी नवीन मिश्रा ने बताया कि गाजीपुर से बलिया बॉर्डर तक एनएच 31 पर आठ करोड़ की लागत से बहुत रिपेयर का काम होना है। बारिश खत्म होने के बाद कार्य शुरु हो जाएगा। सांसद भरत सिंह ने साफ किया कि अक्तूबर तक हर हाल में पैच रिपेयर का कार्य पूरा हो जाना चाहिए। अब तक कार्य नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। वहीं, वर्ष 2016 में शिलान्यास हुए फ्लाईओवर के कार्य की शुरूआत नहीं होने पर जिलाधिकारी ने भी आपत्ति जताई। सख्त लहजे में कहा कि अब लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सांसद व डीएम ने बलिया बाईपास व फ्लाईओवर के निर्माण कार्य की शुरुआत अक्तूबर में हर हाल में शुरू करा देने को कहा। बैठक में सांसद प्रतिनिधि अरुण सिंह गामा, अरुण सिंह बंटू, कमलेश सिंह आदि रहे।