फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   विधायक सुरेंद्र सिंह ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन

विधायक सुरेंद्र सिंह ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन

Sun, 18 Mar 2018 11:27 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
विधायक सुरेंद्र सिंह ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन
बैरिया(बलिया)। छात्र नेताओं की आठ सूत्री मांगों को लेकर चल रहा आमरण अनशन तीसरे दिन रविवार को एसडीएम बैरिया राधेश्याम पाठक व तहसीलदार शशिकांत मणि के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हुआ। बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने छात्रनेताओं की मांगे पूरी कराने का आश्वासन देकर अनशन पर बैठे छात्र नेता नीतेश सिंह को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी ने लिखित रूप से आश्वस्त दिया है कि छात्र नेताओं के क्रम संख्या एक से चार तक की मांग बीएसए को पत्र लिखकर पूरा कराएंगे, इसके बाद भी संबंधित निजी विद्यालय के संचालक नहीं माने तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं क्रम संख्या 05 से आठ तक की मांग पूरा कराने के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र लिखूंगा कि जल्द से जल्द कमेटी बनाकर उचित कार्रवाई करे। इस दौरान छात्र नेताओं ने रविवार को सुबह से ही सुरेमनपुर-बैरिया शाहिद स्मारक मार्ग को जाम लगाकर आवागमन बंद कर दिया था। सुदिष्टपुरी महाविद्यालय व अमरनाथ पीजी कालेज दुबेछपरा के छात्र नेताओं की मांग है कि प्राइवेट स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक प्रत्येक वर्ष शुल्क पर रोक लगे, एक स्कूल एक ड्रेस नियम लागू हो, एक माता-पिता के तीन बच्चे होने पर एक का पूरा शुल्क व एक का आधा और एक को मुफ्त शिक्षा दी जाए। प्रत्येक वर्ष पुस्तकों को न बदला जाय, दूबे छपरा महाविद्यालय द्वारा स्नाकोत्तर एमए में शुल्क 9000 रुपये से बढ़ाकर 14 हजार लिया जा रहा है । फीस वृद्घि को वापस लिया जाय। जबकि समर्थन में पूर्व अध्यक्ष निर्भय सिंह गहलौत, जिला पंचायत सदस्य योगेन्द्र वर्मा, कांग्रेस नेता सीबी मिश्र, इंटक के जिला अध्यक्ष विनोद सिंह, रानीगंज युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष रोशन गुप्ता, संस्कार सिंह, अरविन्द सिंह, अंशुमान सिंह, अभिषेक सिंह, वीरबल यादव, राहुल मिश्र, विकाश गुप्ता, कमलेश गुप्ता, लक्ष्मण सिंह, अतुल चौबे, मिथलेश चौबे, वीरबहादुर सिंह, राहुल प्रसाद आदि मौजूद रहे। अनशन समाप्त करवाने में क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार व बैरिया थाना के मय फोर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed