{"_id":"5a171abf4f1c1b0d698bdb11","slug":"131511463615-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तसहीलों से कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तसहीलों से कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी करीब-करीब पूरी कर ली है और इसे फाइनल टच देने में जुटा है। एनआईसी से लेकर पंचास्थानिय तक के अधिकारी व कर्मचारी चुनावी कार्य को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार करेंगे। मतदान कार्मिकों समेत सभी तरह के प्रशिक्षण का काम गुरुवार को समाप्त हो गया और ड्यूटी को अंतिम रुप दिया जा रहा है। 25 नवंबर को सभी तहसीलों से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा।
नगर निकाय चुनाव के तहत जिले के दो नगर पालिका बलिया व रसड़ा के अलावा आठ नगर पंचायतों चितबड़ागांव, बांसडीह, सहतवार, मनियर, रेवती, सिकंदरपुर, बेल्थरारोड व बैरिया में चुनाव कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। कुल 115 मतदान केंद्रों के 387 बूथों पर चुनाव कराए जांएगे। इसके लिए जिला मुख्यालय से सभी तहसीलों को बैलेट बॉक्स, बैलेट व अन्य स्टेशनरी उपलब्ध करा दिए गए हैं। आयोग के निर्देशानुसार मतदान कार्मिकों में पीठासीन अधिकारी के अलावा अन्य मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण का काम भी गुरुवार को पूरा कर लिया गया। इसके बाद अब इनकी ड्यूटी को अंतिम रुप देने के लिए कार्मिक प्रभारी सीडीओ के साथ ही सहायक कार्मिक प्रभारी अतुल तिवारी, संजेश श्रीवास्तव, सूचना व विज्ञान अधिकारी अहमद सऊद आदि जहां एनआईसी में जुटे हैं वहीं पंचास्थानि में मौजूद जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी बी राम की मौजूदगी में तैयारियां चलती रहीं। उधर, सभी तहसीलों से कल यानि 25 नवंबर को सुबह से पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरु हो जाएगी। इसकी तैयारी भी की जा रही है।
इनसेट=
29 कर्मी स्क्रीनिंग में फेल, करनी होगी ड्यूटी
बलिया। चुनावी ड्यूटी से बचने के लिए कुल 35 कर्मचारियों ने आवेदन दिया था। लेकिन इस बार जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम ने कर्मचारियों की शिकायतों की पड़ताल के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी बनाई थी। कुल 35 कर्मचारियों में से केवल छह कर्मियों की शिकायतेें ही सही निकली और शेष 29 को ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया। उधर, प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले विभिन्न विभागों के एक दर्जन से अधिक कर्मियों को डीएम के निर्देश पर निलंबित भी किया जा चुका है। इसके चलते कर्मचारियों में खलबली मची हुई है।