{"_id":"59e8ab634f1c1ba7678b6971","slug":"131508420451-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विद्यालय जाने वाले मार्ग पर जलजमाव से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विद्यालय जाने वाले मार्ग पर जलजमाव से परेशानी
Updated Thu, 19 Oct 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनुमानगंज। बलिया-सिकंदरपुर मार्ग से होकर केंद्रीय विद्यालय जीरा बस्ती जाने वाला मार्ग महीनों से जलमग्न पड़ा हुआ है। जिससे स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए विद्यालय के छात्र जिलाधिकारी से कई बार मिल चुके है। लेकिन अभी तक कोई उचित कार्रवाई नहीं होने से छात्र मायूस हैं।
नगर से चार किमी की दूरी पर केंद्रीय विद्यालय स्थापित है। जहां सैकड़ाें छात्र-छात्राएं पढ़ते का कार्य करते हैं। इसके अलावा कांशीराम आवास योजना के दर्जनों आवास बने हैं। लेकिन मुख्य मार्ग से विद्यालय तक जाने वाले मार्ग पर बरसात व नाले का पानी महीनों से लगा हुआ है। इस मार्ग से प्रतिदिन छात्र-छात्राओं समेत हजारों लोगों का आवागमन होता है। मार्ग पर महीनों से पानी लगने के कारण जहां छात्र-छात्राओं समेत लोगों को आने-जाने में फजीहत हो रही है, वहीं संक्रामक बीमारी फैलने की भी संभावना प्रबल है। इस मार्ग से गुजरने वाले बच्चें अधिकतर गिरकर चुटहिल हो जाते हैं। विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित कांशीराम आवास में निवास कर रहे लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मार्ग से पानी निकालने तथा मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है।