फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   छात्रसंघ राजनीति की नर्सरी : उमाशंकर

छात्रसंघ राजनीति की नर्सरी : उमाशंकर

Fri, 30 Jun 2017 11:27 PM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
छात्रसंघ राजनीति की नर्सरी : उमाशंकर
बलिया। कुंवर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ का उद्घाटन शुक्रवार को कालेज परिसर में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख सतीश सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि छात्रसंघ राजनीति की नर्सरी है। उन्होंने खुद को भी छात्रसंघ की उपज बताया। कहा कि छात्र राजनीति से जो लोग राजनीति में आते है उन्हे नीचे से लेकर उपर तक हर चीज की जानकारी होती है ऐसे में विकास उनसे अछुता नहीं रहता है। कहा कि शिक्षाग्रहण करने के समय उन्होंने जिले के विकास का जो सपना देखा था वह धीरे-धीरे पूरा हो रहा है। कहा कि रसड़ा में जितना विकास हो सकता है उससे अधिक बलिया में भी किया जाना है। इस मौके पर छात्रसंघ के अध्यक्ष अभिषेक यादव ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सभा को संबोधित करने वालों में विशिष्ट अतिथि सतीश सिंह, अवनेंद्र प्रताप सिंह, विनीत सिंह, धनंजय सिंह विसेन, रणवीर सिंह सेंगर, छोटू यादव, सचेंद्र सिंह, अरविंद गोंडवाना, दीपक सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, उदय नारायण, आदि लोग प्रमुख रहे। संचालन पूर्व उपाध्यक्ष विकास कुमार गुप्ता ने किया।
विज्ञापन


मनोरंजन हाल होगा सुसज्जित
बलिया। छात्रसंघ उद्घाटन समारोह के मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक उमाशंकर सिंह ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि नगर का विकास भी होगा। जिसमें कुंवर सिंह कालेज मनोरंजन हाल को सुव्यवस्थित कराने की बात कही। कहा कि विकास के लिए उन्होंने जो प्रण लिया था वह अब पूरा हो रहा है। इस मौके पर अनुभा राय तथा सहयोगी कलाकारों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed