फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   128 projects will be able to take wings in the new financial year

नए वित्तीय वर्ष में 128 परियोजनाओं को लग सकेंगे पंख

Thu, 31 Mar 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
128 projects will be able to take wings in the new financial year
बलिया। अब नए वित्तीय वर्ष में ही जिले में लंबित पड़ी 128 परियोजनाओं को पंख लगने के आसार हैं। सबसे अधिक जल निगम की करीब 63 परियोजनाएं लंबित हैं। कई परियोजनाएं तो पिछले कई वर्षों से चल रही हैं। अब नए वित्तीय वर्ष में लंबित परियोजनाओं के पंख लगने के आसार हैं।
विज्ञापन

जिले में छोटी-बड़ी 150 से अधिक परियोजनाएं संचालित हैं। इसमें 50 लाख से अधिक की कुल 128 परियोजनाएं संचालित हैं लेकिन अब तक महज 13 परियोजनाएं ही पूरी हो सकी है, इसमें नौ परियोजनाएं 50 लाख से अधिक लागत वाली हैं। लंबित परियोजनाओं में सबसे अधिक जल निगम विभाग की 63 परियोजनाएं हैं। इसके अलावा अलग-अलग विभागों के अधिकांश परियोजनाएं आधी-अधूरी पड़ी हैं। अधिकारियों की मानें तो फिलहाल आचार संहिता लागू रहने के कारण नए परियोजनाओं के लिए धन जारी करना संभव नहीं होगा लेकिन जो परियोजनाएं संचालित थीं और चुनावी कार्य के चलते प्रभावित थी उन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए मिले धन को संबंधित विभागों को उपलब्ध कराया जाएगा। अब नए वित्तीय वर्ष में लंबित परियोजनाओं के पंख लगने के आसार हैं।
विज्ञापन

- बसंतपुर गांव में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट निर्माण के लिए वर्ष 2007 में 6.82 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए। सीएंडडीएस जल निगम आजमगढ़ की ओर से अधिकांश किए जा चुके हैँ और करीब 13 फीसदी कार्य बाकी है। धन उपलब्ध है, जल्द ही कार्य पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रसड़ा मंडी समिति पर पांच हजार मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम निर्माण की परियोजना 2019 में 4.51 की स्वीकृत हुई। कार्य की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड को दी गई है। अभी 15 फीसदी कार्य बाकी है।

---------------------
50 लाख से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की लगातार समीक्षा की जाती है। अब कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। आने वाले कुछ दिनों में विकास परियोजनाएं धरातल दिखने लगेंगी।
- प्रवीण वर्मा, सीडीओ, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed