{"_id":"5bba40d4867a5568232bd905","slug":"121538932948-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस्ड काल से भाजपा के बनेंगे सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिस्ड काल से भाजपा के बनेंगे सदस्य
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा सदस्यता अभियान के सदस्यों की बैठक भाजपा कार्यालय पर रविवार को आयोजित की गई। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के आह्वान पर आठ अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के विषय में चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला संयोजक अमित सिंह तोमर ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरे जनपद के विभिन्न मंडलों से 60 सदस्यता प्रमुखों के नेतृत्व में टोल फ्री नंबर पर मिस्ड काल देकर युवाओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराएंगे। यह अभियान भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पांच दिनों तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। अभियान के माध्यम से प्रदेश के लाखों युवा पार्टी के सदस्य बनकर पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे। भाजपा के जिला संयोजक पीयूष चौबे ने कहा कि बलिया जनपद के कार्यकर्ता प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए लक्ष्य को निर्धारित समय में पूरा कर प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे। बैठक में धर्म कुमार भारती, अंकुर उपाध्याय, अभिषेक कसेरा, ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह गोलू, सोनू शर्मा, शशांक शेखर त्रिपाठी, मनीष पांडेय, अनुभव सिंह, देवव्रत दूबे, आचिंत्य त्रिपाठी, भूपेंद्र सिंह, वेदप्रकाश सोनी, गोलू गिरी, सौरभ तिवारी, अवधेश पांडेय, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, भृगुनाथ राजभर आदि रहे।
विज्ञापन